SP अभिषेक पल्लव को बंधक बनाने की कोशिश, पुलिस की टीम पर हमला, युवक की हत्या के शक में ग्रामीणों का हंगामा

Vikram Jain | Sept 15, 2024, 22:07 IST
Share
Chhattisgarh Kawardha Villagers create ruckus over suspicion of murder
Chhattisgarh Kawardha Villagers create ruckus over suspicion of murder

छत्तीसगढ़ में कवर्धा में युवक की हत्या के शक में आक्रोशित लोगों ने 4 लोगों को बंधक बनाकर घर में आग लगा दी। हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला किया।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कवर्धा जिले के लोहारीडीह में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया, लोगों ने हत्या के शक में चार लोगों को बंधक बनाकर घर को आग के हवाले कर दिया। हंगामा बढ़ने के बाद बिगड़ी स्थिति को संभालने पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला (attack on police) कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह का है।

SP को बंधक बनाने की कोशिश

बताया जा रहा है कि घटना की खबर लगते ही एसपी अभिषेक पल्लव (SP Abhishek Pallav) पुलिस फोर्स से साथ मौके पर पहुंचे थे, इस दौरान लोगों ने पुलिस को भी पहले रोकते हुए एसपी के साथ झूमाझटकी की और उन्हें बंधक बनाने की कोशिश गई। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि आगजनी वाले घर से एक शव मिला है। साथ ही 3 लोगों को बचा लिया गया है।

युवक का शव मिलने के बाद हंगामा

जानकारी के मुताबिक, गांव के 2 पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसके बाद दूसरा पक्ष भड़क गया। इसके बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा करते हुए घर पर हमला कर दिया। फिलहाल, मामले में पुलिस ने बवाल करने वाले 40 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Kawardha News
  • पुलिस पर हमला
  • छत्तीसगढ़ कवर्धा हंगामा
  • कवर्धा लोहारीडीह घटना
  • kawardha loharidih case
  • आगजनी और बवाल
  • ruckus of villagers
  • एसपी को बंधक बनाने की कोशिश
  • कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव
  • kawardha SP Abhishek Pallav
  • कवर्धा में ग्रामीणों का बवाल
  • हत्या के शक में बवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा