कोण्डागांव में पुलिस की बड़ी कामयाबी! 1 लाख की इनामी महिला सहित 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Harrison Masih | Oct 30, 2025, 17:59 IST
chhattisgarh-kondagaon-3-naxalites-surrender-2025 the sootr
कोण्डागांव में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को नया बल मिला है। एक लाख इनामी महिला नक्सली सहित तीन सक्रिय नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ विकास और शांति की ओर कदम बढ़ाया।
Kondagaon. छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में नक्सल उन्मूलन की दिशा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में सक्रिय तीन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल है, जिस पर राज्य सरकार ने ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था।
ये खबर भी पढ़ें... खत्म होने की कगार पर नक्सलवाद! बीजापुर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 66 लाख का था इनाम
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोण्डागांव में आयोजित कार्यक्रम में तीनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान एसपी पंकज चन्द्रा, एएसपी (ऑप्स) रूपेश कुमार डाण्डे, डीएसपी (ऑप्स) सतीष भार्गव, तथा सीआरपीएफ की 188वीं और 12वीं बटालियन के अधिकारी उपस्थित थे।
तीनों नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की ‘आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025’ के तहत ₹50,000-₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई। साथ ही, उन्हें पुनर्वास से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
यह आत्मसमर्पण (Kondagaon Naxal Surrender) अभियान आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., डीआईजी उत्तर बस्तर अमित तुकाराम काम्बले, और सीआरपीएफ डीआईजी एस. अरूल कुमार के निर्देशन में संचालित किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन, सिविक एक्शन कार्यक्रमों और विकास योजनाओं के कारण ग्रामीणों का प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है, जिसके चलते अब कई नक्सली संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 45 साल से कुख्यात नक्सली लीडर बंडी प्रकाश ने किया सरेंडर, सरकार ने रखा था 25 लाख का इनाम
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxalite surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: एक करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवाद को बड़ा झटका
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में बस्तर संभाग के कई जिलों में लगातार आत्मसमर्पण की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे नक्सलियों की ताकत कमजोर पड़ रही है। कोण्डागांव में यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान
- सिरबत्ती उर्फ बत्ती कोर्राम – पूर्वी बस्तर डिवीजन की सप्लाई टीम में सक्रिय महिला नक्सली, जिस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था।
- जगत राम – डीएकेएमएस सदस्य, मातला क्षेत्र से सक्रिय।
- लच्छन – डीएकेएमएस सदस्य, किसकोड़ो क्षेत्र से सक्रिय।
ये खबर भी पढ़ें... खत्म होने की कगार पर नक्सलवाद! बीजापुर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 66 लाख का था इनाम
आत्मसमर्पण कार्यक्रम का आयोजन
तीनों नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की ‘आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025’ के तहत ₹50,000-₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई। साथ ही, उन्हें पुनर्वास से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
पुलिस और सुरक्षा बलों की भूमिका
अधिकारियों के अनुसार, लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन, सिविक एक्शन कार्यक्रमों और विकास योजनाओं के कारण ग्रामीणों का प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है, जिसके चलते अब कई नक्सली संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 45 साल से कुख्यात नक्सली लीडर बंडी प्रकाश ने किया सरेंडर, सरकार ने रखा था 25 लाख का इनाम
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxalite surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
ऐसे समझें पूरा मामला:
|
नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक और कदम
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj