शिक्षक के कहने पर कर रही थी भवन की मरम्मत, छत से गिरने से छात्रा की मौत, टीचर सस्पेंड

Deeksha Nandini Mehra | Jul 24, 2024, 08:53 IST
Share
कोंडागांव स्कूल प्राचार्य विनोद शार्दुल निलंबित
छात्रा से भवन निर्माण का काम कराने वाला शिक्षक सस्पेंड

बाल मजदूरी कराने वाले कोंडागांव स्कूल प्राचार्य विनोद शार्दुल को निलंबित कर दिया गया है। टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय थाने का घेराव किया था। इसके बाद प्राचार्य विनोद के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई।

Kondagaon School Principal Vinod Shardul Suspended : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दसवीं की छात्रा से भवन निर्माण का काम कराने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। भवन निर्माण का काम करने के दौरान छात्रा की छत से नीचे गिरने से मौत हो गई थी। इससे नाराज गांववालों ने स्थानीय थाने का घेराव किया था। जिसके बाद टीचर विनोद शार्दुल के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

प्राचार्य विनोद ने छात्राओं से कराया जोखिम भरा काम

छात्रा के परिजनों ने बताया कि टीचर विनोद कुमार शार्दुल ने 7 जुलाई को कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा लखेश्वरी और इस्ती नेताम को ग्राम सितली में निर्माणधीन भवन में काम करने लेकर गया था। निर्माणधीन भवन से गिरने के कारण छात्रा लखेश्वरी की मौत हो गई।

शिक्षक शासकीय हाई स्कूल पल्ली में व्याख्याता और वर्तमान में प्राचार्य के प्रभार पर पदस्थ है। प्रमुख होने के नाते शाला के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी विनोद शार्दुल की है, लेकिन उन्होंने शाला की नाबालिग छात्राओं से जोखिम भरा काम कराया।

अपने अधिकारियों को भी नहीं दी घटना की सूचना

बताया जा रहा कि प्राचार्य विनोद शार्दुल ने इस घटना की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को भी नहीं दी। निलंबन की कार्रवाई के साथ ही विनोद कुमार शार्दुल के खिलाफ इस मामले में FIR भी दर्ज कराई गई है। बता दें कि इस मामले में ग्रामीणों ने शिक्षक पर कार्रवाई के लिए थाना का घेराव भी किया था।

नाबालिग छात्रा से भवन निर्माण का कार्य कराने वाले शिक्षक को किया गया निलंबित
नाबालिग छात्रा से भवन निर्माण का कार्य कराने वाले शिक्षक को किया गया निलंबित

प्राचार्य विनोद शार्दुल को निलंबित करने का आदेश

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • chhattisgarh news in hindi
  • Child Labour
  • Principal Vinod Shardul Suspended
  • छात्रा से काम कराने वाला टीचर सस्पेंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा