ब्लास्ट AC से निकली जहरीली गैस से 2 की मौत , आप भी रहें सतर्क
Kanak Durga Jha | Oct 26, 2024, 09:00 IST
symbolic photo
रायपुर के व्यापारिक केंद्रों में शामिल देवेंद्र नगर की एक व्यापारिक बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट हो गया। एसी ब्लास्ट होने की वजह से जहरीली गैस निकली, जिसकी वजह से मौके पर मौजूद बीजेपी नेता के भाई सहित दो लोगों की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर की प्राइम लोकेशन में शामिल देवेंद्र नगर सेक्टर एक में स्थित एक बिल्डिंग में बनी ऑफिस में एसी ब्लास्ट हो गया। एसी ब्लास्ट होने से जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिसमें दम घुटने की वजह से मौके पर मौजूद BJP नेता सहित 2 की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार AC फटने से कमरे के अंदर धुआं भर गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि खिड़की के कांच तक फूट गए। दमकल कर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान आरिफ मंजूर खान ( 48 ) और मशरत खान ( 26 ) के रूप में हुई है। आरिफ मंजूर खान BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मखमूर खान के छोटे भाई थे।
स्थानीय पार्षद बंटी होरा के अनुसार सेक्टर-1 में रेसिडेंशियल कम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। इसमें ऑटोमेशन आर्ट कंपनी का दफ्तर है। इसी में ब्लास्ट हुआ है। सिविल लाइन CSP अजय कुमार का कहना है कि दफ्तर सेकंड फ्लोर पर है। इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 लाख महतारी को दिया दीपावली का तोहफा
राष्ट्रपति आज से 2 दिन छत्तीसगढ़ में , कार्यक्रम में स्मार्ट वॉच बैन
दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, हाईअलर्ट पर पुलिस
सीएम ने दिया दीपावली का तोहफा , महतारी वंदन के आज खाते में आएंगे पैसे
दम घुटने की वजह से गई जान

FAQ
- यह हादसा कहां और कैसे हुआ?
यह हादसा रायपुर के देवेन्द्र नगर में हुआ है। AC फटने से आ्ग लग गई, जिससे जहरीला धुआं उठने लगा। धुएं से दोनों दम घुटने लगा। इस हादसें में दोनों की मौत हो गई - AC फटने पर क्या करें?
AC फटने पर तुरंत मेन स्विच से बिजली बंद कर दें। इससे और किसी इलेक्ट्रिक उपकरण में शॉर्ट सर्किट का खतरा कम होगा। - AC फटने पर अपनी जान कैसे बचाएं ?
खिड़कियाँ और दरवाजे खोलकर कमरे से धुआं बाहर निकालने की कोशिश करें। इससे गैस और धुएं के कारण दम घुटने का खतरा कम हो सकता है। - खुद को और दूसरों को सुरक्षित करें
यदि AC में आग लगी है या धुआं निकल रहा है, तुरंत सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 लाख महतारी को दिया दीपावली का तोहफा
राष्ट्रपति आज से 2 दिन छत्तीसगढ़ में , कार्यक्रम में स्मार्ट वॉच बैन
दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, हाईअलर्ट पर पुलिस
सीएम ने दिया दीपावली का तोहफा , महतारी वंदन के आज खाते में आएंगे पैसे
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman