छत्तीसगढ़ में नवजात को हो गई ऐसी बीमारी, जो 10 लाख में से किसी एक को होती है, ऐसे पहचानें इसके लक्षण
Marut raj | Jul 24, 2024, 15:22 IST
chhattisgarh leukemia blood cancer symptoms ambedkar hospital raipur the sootr
नवजात शिशुओं के मामले में यह बहुत ही दुर्लभ बीमारी है। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार आंकड़े बताते हैं कि इस प्रकार का मामला तकरीबन दस लाख नवजात शिशुओं में से किसी एक के साथ होता है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक नवजात को ऐसी बीमारी ने घेर लिया है, जो 10 लाख नवजात में किसी एक होने की आशंका रहती है। नवजात का राज्य के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। नवजात शिशु का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि जांच के दौरान उसे ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर होने का पता चला।
नवजात शिशुओं के मामले में यह बहुत ही दुर्लभ बीमारी है। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार आंकड़े बताते हैं कि इस प्रकार का मामला तकरीबन दस लाख नवजात शिशुओं में से किसी एक के साथ होता है। यह दुर्योग ही है कि हमारा नवजात शिशु ही इस रोग से पीड़ित है।
दुर्ग जिले के एक गांव से इलाज के लिए आए इस नवजात को इलाज के लिए कीमोथैरेपी दी जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चा जन्म के साथ ही मां का दूध नहीं पी पा रहा था। शिशु का कंपलीट ब्लड काउंट यानी सीबीसी कराए जाने पर यह बीमारी सामने आई। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी सफेद रक्त कणिकाएं यानी डब्लयूबीसी एक लाख थीं, जो की 12 से 18 हजार होनी चाहिए थीं। बायोप्सी की रिपोर्ट पॉजीटिव आई, जिससे कैंसर की पुष्टि हुई।
नवजात शिशुओं के मामले में यह बहुत ही दुर्लभ बीमारी है। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार आंकड़े बताते हैं कि इस प्रकार का मामला तकरीबन दस लाख नवजात शिशुओं में से किसी एक के साथ होता है। यह दुर्योग ही है कि हमारा नवजात शिशु ही इस रोग से पीड़ित है।
नवजात को दी जा रही कीमोथैरेपी
ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर के लक्षण
- थकान और कमजोरी
- पीली त्वचा
- अत्यधिक पसीना आना, विशेष रूप से रात में
- अनपेक्षित वजन घटना
- बुखार और ठंड लगना
- बार-बार संक्रमण
- त्वचा के नीचे छोटे लाल, बैंगनी या भूरे धब्बे (पेटीकिया)
- हड्डियों में दर्द और कोमलता
- गर्दन, बगल, पेट या कमर में दर्द रहित गांठें (सूजी हुई लिम्फ नोड्स)
- मध्य भाग में सूजन और असुविधा
- भूख में कमी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari