छत्तीसगढ़ में शराब के लिए रेट से ज्यादा पैसे लेने पर 70 की नौकरी गई, ब्लैक लिस्ट भी किया

Marut raj | Sept 06, 2024, 08:31 IST
Share
chhattisgarh liquor price illegal trade the sootr
chhattisgarh liquor price illegal trade the sootr

शराब की ओवर रेट बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 14405 जारी किया है। इस नंबर पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में तय की कीमत से ज्यादा रेट पर शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। सरकारी शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की ओर से की गई जांच में यह खुलासा हुआ है। विभाग ने रायपुर में सरकारी शराब दुकानों में ओवर रेट पर शराब बेचने वाली प्लेसमेंट एजेंसी के 70 कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों को ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया है।

इस तरह पकड़ी गई काला बाजारी

शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक रेट में शराब बेचने की शिकायत जिला प्रशासन को मिली थी। इस पर रायपुर कलेक्टर ने जिला स्तर पर अलग-अलग टीम बनाकर देसी और विदेशी शराब दुकान में चेकिंग के लिए भेजा। इस दौरान टीम ने पाया कि सरकार के तय किए गए रेट से अधिक दाम पर शराब की बिक्री की जा रही है। टीम ने खुद शराब खरीदकर इस शिकायत की पुष्टि की। इसके बाद संबंधित दुकान में काम करने वाले लोगों को काम से निकाल दिया गया है।

आप यहां कर सकते हैं शिकायत

शराब की ओवर रेट बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 14405 जारी किया है। इस नंबर पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है। इसके अलावा ओवर रेट को लेकर जिला आबकारी विभाग में भी शिकायत की जा सकती है।

Tags:
  • CG News
  • cg news hindi
  • छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग
  • छत्तीसगढ़ शराब रेट
  • chhattisgarh liquor price illegal trade
  • chhattisgarh liquor news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा