छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
Sandeep Kumar | Feb 06, 2026, 17:15 IST
chhattisgarh maharashtra border
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से गोलीबारी हुई। महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज ने तीन नक्सलियों को मार गिराया।
News in Short
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।
- महाराष्ट्र C-60 कमांडोज ने तीन नक्सलियों को मार गिराया।
- एक जवान दीपक चिन्ना मदावी शहीद, दूसरा घायल हुआ।
- मुठभेड़ में AK-47 और SLR राइफल बरामद हुई।
- 2026 में अब तक 11 माओवादी मारे गए, 163 माओवादी 2025 में मारे गए।
News in Detail
मौके से एक AK-47 और एक SLR राइफल बरामद की गई। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ की पुष्टि महाराष्ट्र पुलिस ने की है। यह घटना गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील क्षेत्र में हुई।
7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे अमित शाह, नक्सल ऑपरेशन की करेंगे समीक्षा
नक्सली में हमले में जवान शहीद
एक दिन पांच फरवरी को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर उधम सिंह का एनकाउंटर किया। उधम सिंह 2021 के टेकुलगुड़ेम एनकाउंटर में शामिल था। उस हमले में 22 जवान शहीद हुए थे। उधम सिंह प्लाटून नंबर 30 का कमांडर था। वह जगरगुंडा एरिया कमेटी का भी कमांडर था। इस पर 8 लाख का इनाम था।
कवासी लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहने के मिले तीन ऑप्शन, क्या त्रिकोण में कटेगा वक्त
2026 में अब तक 11 माओवादी ढेर
डरा-धमकाकर बनाए शारीरिक संबंध... फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती पर छत्तीसगढ़ की महिला का गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ में पौने तीन करोड़ लोग लेते हैं सस्ता राशन, इसके दायरे में आते हैं 89 फीसदी लोग
इन नक्सलियों की तलाश में पुलिस
- बसवाराजू के एनकाउंटर के बाद थिप्परी तिरुपति को नक्सल संगठन का महासचिव बनाया गया। वह पोलित ब्यूरो मेंबर भी है। वर्तमान में वह नक्सल संगठन का सबसे टॉप लीडर है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र की पुलिस इसकी तलाश में है। इस पर छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित है।
- गणपति तेलंगाना का रहने वाला है। बसवाराजू से पहले वह नक्सल संगठन का महासचिव था। बीमारी और बढ़ती उम्र के कारण उसने 4-5 साल पहले यह पद छोड़ दिया। इसके बाद बसवाराजू को जिम्मेदारी दी गई। इस पर भी 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है।
- पापाराव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। वह वर्तमान में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZCM) का सदस्य है। साथ ही, वह पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है। पापाराव के पास AK-47 राइफल है। वह बस्तर के जल, जंगल, जमीन से वाकिफ है, इसलिए कई बार पुलिस की गोलियों से बच चुका है। अगर वह सरेंडर करता है या एनकाउंटर में मारा जाता है तो नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी खत्म हो जाएगी।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava