मेडिकल PG सीट कटौती पर चरणदास महंत ने CM को लिखा पत्र; 50% स्टेट कोटा बहाल करने की मांग

Harrison Masih | Dec 09, 2025, 18:51 IST
Share
chhattisgarh-medical-pg-quota-controversy-charandas-mahant-letter-cm-sai the sootr
chhattisgarh-medical-pg-quota-controversy-charandas-mahant-letter-cm-sai the sootr

मेडिकल पीजी प्रवेश नियम 2025 में राज्य कोटे की सीटों को घटाकर 25% किए जाने के बाद, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखा है। महंत ने मांग की है कि स्थानीय छात्रों के हितों की रक्षा के लिए PG की 50% सीटें सुरक्षित रखी जानी चाहिए।

Raipur. छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी सीटों के स्टेट कोटा घटाए जाने का मुद्दा अब राजनीतिक रूप से भी गर्म हो गया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है। महंत ने मांग की है कि राज्य सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे और मेडिकल पीजी की कम से कम 50 प्रतिशत सीटें छत्तीसगढ़ के स्थानीय छात्रों के लिए सुरक्षित रखे।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ PG एडमिशन नियम में बड़ा बदलाव: राज्य कोटे की 25% सीटें खत्म; मेडिकल छात्रों में नाराजगी

क्या है मुख्य मुद्दा?

राज्य सरकार ने हाल ही में मेडिकल PG एडमिशन नियम 2025 में संशोधन करते हुए गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। राज्य कोटे की सीटों को 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। इस कटौती से छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, क्योंकि अब इन सीटों पर बाहरी राज्यों के छात्रों को भी मौका मिलेगा। पहले ये 50% सीटें सिर्फ उन छात्रों के लिए आरक्षित थीं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मेडिकल एडमिशन नियम में NRI कोटा हटाने की याचिका खारिज, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पत्र में महंत ने क्या लिखा?

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को संबोधित करते हुए कहा कि- "वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के छात्रों का कोटा घटकर 25 प्रतिशत रह गया है, जो पिछले साल के मुकाबले बहुत कम है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों से जूनियर डॉक्टर और छात्र प्रतिनिधि मुझसे मिले हैं। आपसे छात्र हित में निर्णय की अपेक्षा और विश्वास है।
महंत ने कहा है कि छात्रों को उम्मीद है कि सरकार उनके हितों की रक्षा करते हुए पुराने नियम के अनुसार सीटों को बहाल करेगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मेडिकल छात्रों को झटका, PG आरक्षण में कटौती, 50% से घटकर हुआ 25%, जानें वजह

पीजी सीटों का बदला हुआ गणित

इस संशोधन से सरकारी और निजी दोनों तरह के कॉलेजों में सीटों का आवंटन प्रभावित हुआ है। यहां पहले से ही 50% सीटें ऑल इंडिया कोटे (AIQ) में जाती हैं। बची हुई स्टेट कोटे की सीटें 50% से घटकर 25% हो गई हैं। निजी कॉलेजों में 42.5% स्टेट कोटा, 42.5% मैनेजमेंट और 15% एनआरआई कोटा रहता है। अब यहाँ के स्टेट कोटे का दायरा भी बदल गया है, जिससे स्थानीय छात्रों को कम सीटें मिलेंगी।

नवंबर 2025 में ही एक नया नियम लागू किया गया था, जिसमें केवल हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को ही पीजी एडमिशन का हक दिया गया था। अधिकारियों को अब उलझन है कि पहले वाले 'इंस्टीट्यूशनल डोमिसाइल' नियम को इस नए 25% कोटा नियम के साथ कैसे लागू किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें... UG-PG के एडमिशन के लिए सिर्फ दो बाकी... MP के कॉलेजों में दो चरणों में प्रवेश

सीटों की स्थिति (उदाहरण):

निजी मेडिकल कॉलेजकुल PG सीटेंप्रभावित राज्य कोटे की सीटेंअन्य/मैनेजमेंट/NRI कोटा
भिलाई कॉलेज5749 (राज्य कोटा था)8 (अन्य)
रायपुर निजी कॉलेज-16354 (राज्य कोटा था)9 (अन्य)
रायपुर निजी कॉलेज-26657 (राज्य कोटा था)9 (अन्य)
चरणदास महंत का यह पत्र मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने की कोशिश है ताकि हजारों स्थानीय मेडिकल छात्रों के हितों की रक्षा के लिए इस विवादित नोटिफिकेशन को वापस लिया जा सके।

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत
  • मेडिकल PG एडमिशन नियम 2025
  • छत्तीसगढ़ मेडिकल एडमिशन
  • 25% कोटा नियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई