छत्तीसगढ़ से अगले दो-तीन दिन में मानसून की विदाई! आज इन जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट

Sanjay Dhiman | Oct 11, 2025, 12:04 IST
Share
rain in raipur
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिनों में मानसून के जाने के संकेत हैं, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर समेत कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ से अब मानसून की विदाई शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत प्रदेश के उत्तरी हिस्से से हो रही है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में उत्तरी इलाकों से मानसून की विदाई हो जाएगी। इसके साथ ही, प्रदेश में गुलाबी ठंड का दौर भी शुरू हो चुका है।

मानसून के आखिरी दौर में भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। खासकर सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा और अन्य 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के दक्षिण और मध्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद और गरियाबंद जैसे जिलों में मौसम खराब होने की संभावना है। इन इलाकों में तेज हवा (30-40 KMPH) और आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दुर्ग, रायपुर, सूरजपुर और बस्तर में बारिश का यलो अलर्ट है।

  • सुकमा
  • बीजापुर
  • बस्तर
  • नारायणपुर
  • कोंडागांव
  • उत्तर बस्तर कांकेर
  • धमतरी
  • बालोद
  • गरियाबंद
  • सुकमा
  • बीजापुर
  • बस्तर
  • नारायणपुर
  • कोंडागांव
  • उत्तर बस्तर कांकेर
  • धमतरी
  • बालोद
  • गरियाबंद
  • दुर्ग
  • रायपुर
  • सूरजपुर
  • बस्तर
  • दुर्ग
  • रायपुर
  • सूरजपुर
  • बस्तर
यह खबरें भी पढ़ें...

त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, भगत की कोठी एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनों का बदला रूट

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: फिर बढ़ी चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड, 24 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश दुर्ग जिले के भिलाई में 58.6 मिमी दर्ज की गई। भिलाई के बाद, तिल्दा में 5 मिमी और माकड़ी में 4 मिमी बारिश हुई। वहीं, रायपुर शहर, बस्तर, और कुछ अन्य क्षेत्रों में 2-3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मानसून की विदाई और बारिश के अलर्ट को ऐसे समझें



छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई: अगले 2-3 दिन में छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की विदाई की संभावना।

बारिश का अलर्ट: सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर जैसे जिलों में आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी।

रायपुर का मौसम: रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 24°C रहने की संभावना।

पिछले 24 घंटे की बारिश: भिलाई में सबसे अधिक 58.6 मिमी बारिश, रायपुर और अन्य क्षेत्रों में 2-3 मिमी बारिश दर्ज।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, कुछ इलाकों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी।

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर में आज भी मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा रहेगा। यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अक्टूबर में सामान्य से ज्यादा बारिश

इस साल अक्टूबर के महीने में अभी तक सामान्य से 109% ज़्यादा बारिश हुई है।

आमतौर पर 8 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 28.3 मिलीमीटर बारिश होती है और मानसून वापस चला जाता है, लेकिन इस बार अब तक 59.1 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

2.5 लाख चाहिए तो 10 हजार दो! छत्तीसगढ़ में क्लर्क ने मांगी घूस, ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

इंडिगो की फ्लाइट में बेहोश होकर गिरा कैंसर पेशेंट, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

मानसून 10 दिन की देरी से लौटेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक होने वाली बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, और उसके बाद की बारिश को 'मानसून के बाद की बारिश' कहा जाता है।

हालांकि देश के कई हिस्सों से मानसून वापस जाना शुरू हो गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आस-पास सरगुजा क्षेत्र से मानसून लौटने लगता है। इस बार थोड़ा देरी हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार छत्तीसगढ़ से मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी यह सामान्य समय से लगभग 10 दिन देरी से वापस जाएगा।

Tags:
  • मौसम विभाग की भविष्यवाणी
  • रायपुर
  • बारिश का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा