छत्तीसगढ़ से मानसून की छुट्टी: ग्रीन जोन में प्रदेश, अगले 2 दिनों तक साफ रहेगा मौसम

Sanjay Dhiman | Oct 17, 2025, 11:04 IST
Share
weather alart chattishgarh
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह से विदाई हो चुकी है। मौसम अब शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह से विदाई हो चुकी है। प्रदेश में अब शुष्क मौसम का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के किसी भी स्थान पर बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है।

इस दौरान, राज्य के अलग-अलग स्थानों पर तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

cfc7fa0d-4d6
cfc7fa0d-4d6


पूरा प्रदेश अब ग्रीन जोन में

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में पूरा प्रदेश ग्रीन जोन में आ गया है। हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्व बनी हुई है। हवाओं की रफ़्तार कम होने के कारण अभी रात के तापमान में गिरावट नहीं होगी।

अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटे के लिए कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर रहेगी छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश, चार दिन बंद रहेंगे ऑफिस

छत्तीसगढ़ महिला आयोग विवाद: वकीलों ने तीन सदस्यों को भेजा मानहानि का नोटिस, बोले-माफी नहीं मांगी तो...

छत्तीसगढ़ के मौसम और मानसून की विदाई को ऐसे समझें

  1. छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो चुकी है और मौसम अब शुष्क रहने की संभावना है।
  2. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी स्थान पर वर्षा दर्ज नहीं की गई।
  3. राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33.4°C और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.4°C रहा।
  4. रायपुर में आज हल्के बादल होने की संभावना है, तापमान 23°C से 32°C के बीच रह सकता है।
  5. अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

दिवाली के दिन हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने दो दिनों तक मौसम साफ रहने की बात कही है। 20 अक्टूबर से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में 20 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बारिश के कारण लोगों को दीपावली पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के जामगांव में धर्मांतरण विरोधी कदम, पास्टरों के प्रवेश पर लगाई रोक

छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, सालभर में होंगी 35 बड़ी परीक्षाएं

दिवाली बाद सर्दी बढ़ने का अनुमान

मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन हवाओं की दिशा और गति कम होने के कारण तापमान अधिक है। दिवाली के बाद इसमें गिरावट की बात की जा रही है। फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 17 से 19 के बीच बना हुआ है। सुबह के समय कुछ जिलों में हल्के कोहरे की शुरूआत हो चुकी है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • दीपावली
  • छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई
  • रात के तापमान में गिरावट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा