छत्तीसगढ़ के माउंटेन मैन ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Arun Tiwari | Aug 15, 2024, 22:31 IST
Share
Chhattisgarh Mountain man hoisted tricolor highest peak of Australia
Chhattisgarh Mountain man hoisted tricolor highest peak of Australia

छत्तीसगढ़ के माउंटमैन ने सबसे उंची चोटी पर तिरंगा फहराया है। 15 अगस्त के दिन इस बड़ी उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ का सीना चौड़ा कर दिया है। राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन‘ ने पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है।

पूरे देश में आजादी के पर्व की धूम है। जगह जगह तिरंगा लहराकर लोगों को रोमांचित कर रहा है। ऐसे में यदि तिरंगा विश्व की सबसे उंची चोटी पर लहराता है तो भारतवासियों का जोश और हाई हो जाता है। ऐसा ही पल छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए उनके माउंटमैन ने दिखाया है। छत्तीसगढ़ के माउंटमैन ने सबसे उंची चोटी पर तिरंगा फहराया है। 15 अगस्त के दिन इस बड़ी उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ का सीना चौड़ा कर दिया है।

माउंटेनमैन का नया रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन‘ ने पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में 15 अगस्त को तिरंगा फहरा दिया है। राहुल, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को की ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। इस चोटी की उंचाई 7,310 फीट है। यह चोटी महाद्वीपों के पहाड़ों की ऊँचाई की रैंकिंग में सातवीं चोटी है। सरकार ने इस उपलब्धि पर राहुल गुप्ता को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि राहुल की इस उपलब्धि पर हमको गर्व है।

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

राहुल गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के दिन ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में तिरंगा फहराया है। उन्होंने माउंट कोज़िअस्को की चोटी से छत्तीसगढ़ की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने वीडियो संदेश में राहुल ने कहा कि ‘माउंट कोज़िअस्को की टॉप पर आज छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का है। यह अभियान दिल्ली के मिशन पॉसिबल द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा है।

इस अभियान में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुल 11 पर्वतारोही शामिल थे। अभियान का नेतृत्व हरियाणा के नरेंद्र यादव ने किया। पर्वतारोहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 14 अगस्त की रात 2 बजे लास्ट कैम्प से की और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब चोटी पर सफलता प्राप्त की। इस दौरान तापमान लगभग-4 से -5 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

Tags:
  • Independence Day celebrated in Chhattisgarh
  • Independence
  • Independence Day 2024
  • 78th Independence Day
  • independence day india
  • Chhattisgarh Mountain man
  • Chhattisgarh Mountain man rahul gupta
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं