नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर एक को दी मौत की सजा, जान निकलने तक पीटते रहे युवक को

Marut raj | Jul 11, 2024, 11:19 IST
Share
Chhattisgarh Naxal Jan Adalat Rural Murder द सूत्र
Chhattisgarh Naxal Jan Adalat Rural Murder द सूत्र

नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में तीन ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। राज्य में की जा रही पुलिस कार्रवाई को लेकर नक्सलियों में भय का माहौल है और वह निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की ओर से सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। राज्य के सुकमा जिले में नक्सलियों ने 2 दिन पहले 3 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। इनमें से एक की हत्या कर दी गई है।

जंगल में लगाई जन अदालत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नक्सलियों ने बुधवार को जंगल में जन अदालत लगाकर इनमें से एक ग्रामीण माड़वी राजाराव ( 20 ) की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। वहीं, मारपीट में घायल दो ग्रामीणों को नक्सलियों बुधवार रात रिहा कर दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ये सभी ग्रामीण नक्सल प्रभावित गांव साकलेर के रहने वाले हैं। दो दिन पहले नक्सलियों ने इन्हें गांव से ही अगवा कर लिया था। इसके बाद जंगल में नक्सलियों ने जन अदालत लगाई थी और इन लोगों पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया गया था। फिलहाल इस मामले को लेकर अब तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Tags:
  • छग में नक्सलियों का आतंक
  • छत्तीसगढ़ नक्सलियों के खिलाफ अभियान
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा