छत्तीसगढ़ में ब्लैक में बिके पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के पास , मचा हंगामा

Marut raj | Aug 07, 2024, 10:42 IST
Share
Chhattisgarh Pandit Pradeep Shastri Story Hungama News the sootr
Chhattisgarh Pandit Pradeep Shastri Story Hungama News the sootr

अधिकांश श्रद्धालुओं को इस बात का अनुमान नहीं था कि उनसे दो हजार रुपए मांगे जाएंगे। कुछ श्रद्धालु तो परिवार के साथ आए थे। ऐसे में उनके लिए पास खरीदना संभव नहीं था। परेशान होकर श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया।

रायपुर. शिव महापुराण की कथा कहने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के पास ब्लैक में बिकने की बात सामने आ रही है । बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन किया गया था। यहां कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं को दो- दो हजार रुपए में पास दिए गए। अचानक से कथा के पास के लिए दो हजार रुपए मांगे जाने पर श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया।

श्रद्धालुओं को अनुमान ही नहीं था कि ऐसा होगा

राजनांदगांव में ऑडिटोरियम में पांच दिवसीय शिवमहापुराण का आयोजन किया गया था। प्रदीप मिश्रा की कथा मंगलवार को समाप्त हो गई। आयोजन के अंतिम दिन की कथा को सुनने के लिए दूर- दूर से श्रद्धालु राजनांदगांव आए थे।

श्रद्धालुओं को बताया गया कि कथा के लिए रानी सागर स्थित रेस्ट हाउस में पास दिए जा रहे हैं। यह पीडब्ल्यूडी का सरकारी रेस्ट हाउस है। श्रद्धालु जब रेस्ट हाउस पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि पास के लिए दो हजार रुपए देने होंगे।

अधिकांश श्रद्धालुओं को इस बात का अनुमान नहीं था कि उनसे दो हजार रुपए मांगे जाएंगे। कुछ श्रद्धालु तो परिवार के साथ आए थे। ऐसे में उनके लिए पास खरीदना संभव नहीं था। परेशान होकर श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया।
इस मामले में सीएसपी पुष्पेंद्र नायक का कहना है कि पास बेचे जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में कथा के आयोजकों ने चुप्पी साध रखी है।

Tags:
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
  • chhatisagarh news in hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं