छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 SPS अधिकारियों के तबादले

VINAY VERMA | Jan 27, 2026, 23:28 IST
Share
Major administrative reshuffle in Chhattisgarh Police Department, transfer of 6 SPS officers
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रायपुर ग्रामीण और शहरी व्यवस्था को सुधारने के लिए 6 बड़े अफसरों के तबादले किए गए हैं।

NEWS IN SHORT

  • छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में छह अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
  • रायपुर में पुलिस व्यवस्था को दो हिस्सों में बांटकर नई व्यवस्था लागू की गई।
  • बस्तर से अभिषेक कुमार झा को रायपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पद पर लाया गया।
  • प्रशांत शुक्ला को रायपुर ग्रामीण यातायात व्यवस्था का प्रमुख नियुक्त किया गया।
  • संदीप मित्तल को रायपुर ग्रामीण कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

NEWS IN DETAIL

RAIPUR. छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में रायपुर, रायपुर ग्रामीण और बस्तर क्षेत्र से जुड़े अधिकारी शामिल हैं।

2f2f823d-2ea
2f2f823d-2ea


नई व्यवस्था को लेकर आदेश

बता दें कि 23 जनवरी से रायपुर में पुलिस की नई व्यवस्था लागू की है। जिसके मद्देजनर रायपुर जिले की पुलिसिंग दो भागों में बंट गई है। रायपुर निगम क्षेत्र और रायपुर ग्रामीण। नई व्यवस्था के तहत दोनो जगह पुलिस के यातायात, क्राइम से लेकर अन्य शाखाओं के अलग-अलग अधिकारी होंगे। ऐसे में शासन स्तर पर इनके लिए आदेश जारी कर इन पदों को भरा जा रहा है। जारी यह आदेश भी इसी कवायद है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में 25 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 2500 बैंकों में लटके ताले

छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 जांबाजों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, पूरी लिस्ट देखें

बस्तर से रायपुर लाया गया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (विशेष आसूचना शाखा) कैंप बस्तर में पदस्थ अभिषेक कुमार झा को रायपुर लाया गया है। उनकी नई पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कार्यालय में की गई है। वहीं प्रशांत शुक्ला रायपुर की जगह रायपुर ग्रामीण की यातायात व्यवस्था के प्रमुख होंगे। प्रशांत शुक्ला को एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है।

संदीप मित्तल ग्रामीण कार्यालय

संदीप मित्तल को एसडीओपी विधानसभा से रायपुर ग्रामीण कार्यालय भेजा गया है अब वे रायपुर ग्रामीण कार्यालय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे। उनका कार्यालयीन व्यवस्था संभालने और मैदानी अधिकारियों से सामन्जस्य के अनुभव का लाभ उसने ग्रामीण कार्यालय में लिया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ की बुधरी ताती को पद्मश्री सम्मान, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

छत्तीसगढ़ भारत माला परियोजना मुआवजा घोटाला, EOW ने 3 पटवारियों के खिलाफ चालान पेश

दो अधिकारी बने डीएसपी

इसके अलावा सीएसपी लंबोदर पटेल को प्रमोशन देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक माना से रायपुर ग्रामीण का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर में पदस्थ तुलसीराम लेकाम को भी उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कार्यालय में नई पदस्थापना दी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त तबादलों को सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ पुलिस
  • गृह विभाग
  • नई पदस्थापना
  • अधिकारियों के तबादले
  • राज्य पुलिस सेवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा