प्राइवेट स्कूल की टीचर ने दी ऐसी सजा, अब चल भी नहीं पा रही बच्ची

Marut raj | Sept 27, 2024, 11:05 IST
Share
Chhattisgarh Private School Teacher Punishes Student the sootr
Chhattisgarh Private School Teacher Punishes Student the sootr

बच्ची को होमवर्क दिया गया था। इसे वह पूरा नहीं कर पाई थी। इस बात से टीचर पद्म्नी चक्रवर्ती नाराज हो गईं और बच्ची को 200 बार उठक-बैठक लगाने की सजा दे दी। यह घटना जशपुर जिले में सामने आई है।

रायपुर. प्राइवेट स्कूल की टीचर ने कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची को ऐसी सजा दी की अब वह चल भी नहीं पा रही है। घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने उसका इलाज कराने की पहल की, ताकि वह अपनी गलती से बच सके। यह पूरा मामला चाइल्ड लाइन की टीम बच्ची के घर पहुंची तब सामने आया।

200 बार उठक-बैठक लगाने की दी सजा

जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में बगीचा ब्लॉक है। यहां घोरडेगा में विवेकानंद पब्लिक स्कूल है। इसमें कक्षा चार की बच्ची को 200 बार उठक-बैठक लगाने की सजा दी गई।

दरअसल, बच्ची को होमवर्क दिया गया था। इसे बच्ची पूरा नहीं कर पाई थी। इस बात से टीचर पद्म्नी चक्रवर्ती नाराज हो गईं और बच्ची को 200 बार उठक-बैठक लगाने की सजा दे दी।

बच्ची शारीरिक रूप से कमजोर थी। उसने जैसे- तैसे तकरीबन 70 उठक-बैठक लगा लीं। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी।

आनन-फानन में बच्ची को घर भेज दिया गया। घर पर उसने परिवारजन को पूरी बात बताई। परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बच्ची अब चल भी नहीं पा रही है। इधर मामला बढ़ता देख स्कूल वालों ने उसके इलाज की पहल की, ताकि मामला दबाया जा सके और स्कूल प्रबंधन अपनी गलती छिपा सके। यह मामला तब सामने आया, जब चाइल्ड लाइन की टीम बच्ची के यहां पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें... लापरवाह डॉक्टर्स पर गिरेगी गाज

चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची तब खुला मामला

किसी ने चाइल्ड लाइन पर इस मामले की शिकायत कर दी थी। इसके बाद स्कूली शिक्षा विभाग के अफसर भी हरकत में आए। इस मामले में बीईओ मनीराम यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • cg news hindi
  • Chhattisgarh Jashpur News
  • chhattisgarh school teacher punish student
  • chhattisgarh scot teacher student torture
  • छत्तीसगढ़ जशपुर न्यूज
  • स्कूली बच्ची को सजा
  • School girl punished
  • Chhattisgarh school girl punished
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश आएंगे राहुल गांधी, बैगा मासूमों की मौत का सच जानने पहुंचेंगे बालाघाट

By Aman Vaishnav

1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश आएंगे राहुल गांधी, बैगा मासूमों की मौत का सच जानने पहुंचेंगे बालाघाट
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

By Sumit Kumar

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
एमपी के इस गावं में 160 साल से विजयादशमी पर नहीं जलता रावण का पुतला, जानें अनूठी परंपरा

By Kaushiki

एमपी के इस गावं में 160 साल से विजयादशमी पर नहीं जलता रावण का पुतला, जानें अनूठी परंपरा
बंटी नागर ने जिस साड़ी से सुसाइड फंदा बनाया वो कहां से आई, CCTV फुटेज में केवल यह दिखा

By Sanjay Gupta

बंटी नागर ने जिस साड़ी से सुसाइड फंदा बनाया वो कहां से आई, CCTV फुटेज में केवल यह दिखा
उज्जैन शाही मस्जिद पर इंदौर हाईकोर्ट का आदेश: निगम के सभी आश्वासन अब बाध्यकारी, रिट अपील खारिज

By Sanjay Gupta

उज्जैन शाही मस्जिद पर इंदौर हाईकोर्ट का आदेश: निगम के सभी आश्वासन अब बाध्यकारी, रिट अपील खारिज
गूगल को भ्रामक विज्ञापन दिखाना पड़ा भारी, अब 260 रुपए के अखरोट पर चुकाना पड़ेगा 81 गुना जुर्माना

By Aman Vaishnav

गूगल को भ्रामक विज्ञापन दिखाना पड़ा भारी, अब 260 रुपए के अखरोट पर चुकाना पड़ेगा 81 गुना जुर्माना
पदोन्नति के बाद भी निराश 194 डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर बनने का इंतजार बढ़ा

By Sanjay Gupta

पदोन्नति के बाद भी निराश 194 डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर बनने का इंतजार बढ़ा