दो कपड़ा कारोबारियों ने पकड़ा 'उड़ता तीर' , दोनों को जेल
Marut raj | Sept 28, 2024, 20:39 IST
Chhattisgarh Raipur cloth merchant jail the sootr
व्यापारियों का जरा सा लालच उन्हें भारी पड़ गया। रायपुर की एक कपड़ा दुकान में पिछले दिनों लाखों की चोरी हुई थी। चोरी कर पैसों से भरा बैग लेकर भाग रहे नाबालिग चोर को इन्होंने पकड़ लिया था। इस केस में दोनों व्यापारियों को जेल क्यों जाना पड़ा, पढ़िए...
Chhattisgarh Raipur cloth merchant jail : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो कपड़ा कारोबारियों के गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है। दोनों ही व्यापारियों के जेल जाने की वजह भी बड़ी ही रोचक है।
व्यापारियों का जरा सा लालच उन्हें भारी पड़ गया और इस लालच की वजह से दोनों को ही जेल की हवा खानी पड़ रही है।
दरअसल, रायपुर की एक कपड़ा दुकान से पिछले दिनों लाखों की चोरी हुई थी। चोरी कर पैसों से भरा बैग लेकर भाग रहे नाबालिग चोर को इन्होंने पकड़ लिया था। बैग में पैसे देख इनकी नीयत बिगड़ गई। इन्होंने चोर को भगा दिया और चोरी के पैसे खुद रख लिए।
रायपुर में पुरानी बस्ती के लाखे नगर के पास लक्ष्मी कलेक्शन नाम के कपड़े की एक दुकान है। दुकान मालिक ने बताया कि उनके यहां चोरी हुई है।
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि गुरुवार सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर चोर छत के रास्ते दुकान में आया। चोर ने छत में लगे दो दरवाजा के ताले तोड़े और वह सीढ़ी से होते हुए नीचे आ गया।
उसने गल्ले को तोड़ा और उसमें रखे नकद रुपए ले गया। दुकान मालिक के अनुसार साढ़े तीन-चार लाख की चोरी हुई थी।
आजाद चौक पुलिस ने CCTV के आधार पर नाबालिग चोर को पकड़ लिया। चोर के गिरफ्त में आते ही उसने पूरी बात पुलिस को बता दी।
इसके बाद पुलिस ने दोनों व्यापारी सत्यम विहार कॉलोनी में रहने वाले पंकज केवलानी (25) और मंगल बाजार में रहने वाले आयुष गंगवानी (22) को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों के पास से 1 लाख 43 हजार रुपए जब्त किया गया है।
व्यापारियों का जरा सा लालच उन्हें भारी पड़ गया और इस लालच की वजह से दोनों को ही जेल की हवा खानी पड़ रही है।
दरअसल, रायपुर की एक कपड़ा दुकान से पिछले दिनों लाखों की चोरी हुई थी। चोरी कर पैसों से भरा बैग लेकर भाग रहे नाबालिग चोर को इन्होंने पकड़ लिया था। बैग में पैसे देख इनकी नीयत बिगड़ गई। इन्होंने चोर को भगा दिया और चोरी के पैसे खुद रख लिए।
ऐसे पकड़े गए दोनों कारोबारी
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि गुरुवार सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर चोर छत के रास्ते दुकान में आया। चोर ने छत में लगे दो दरवाजा के ताले तोड़े और वह सीढ़ी से होते हुए नीचे आ गया।
उसने गल्ले को तोड़ा और उसमें रखे नकद रुपए ले गया। दुकान मालिक के अनुसार साढ़े तीन-चार लाख की चोरी हुई थी।
आजाद चौक पुलिस ने CCTV के आधार पर नाबालिग चोर को पकड़ लिया। चोर के गिरफ्त में आते ही उसने पूरी बात पुलिस को बता दी।
इसके बाद पुलिस ने दोनों व्यापारी सत्यम विहार कॉलोनी में रहने वाले पंकज केवलानी (25) और मंगल बाजार में रहने वाले आयुष गंगवानी (22) को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों के पास से 1 लाख 43 हजार रुपए जब्त किया गया है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari