Chhattisgarh : अवैध प्लॉटिंग के मामलों में रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं , जिनके खिलाफ FIR वो भूमाफिया नहीं

Vikram Jain | Jun 12, 2024, 20:25 IST
Share
Chhattisgarh Raipur illegal plotting case Municipal Corporation Commissioner
Chhattisgarh Raipur illegal plotting case Municipal Corporation Commissioner

रायपुर नगर निगम ने अवैध प्लॉटिंग के मामलों में रसूखदारों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया है। मामलों में FIR तो हुई लेकिन इमसे कोई भूमाफिया शामिल नहीं है। मामले की पड़ताल में 278 कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। जिसमें कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं।

शिव शंकर सारथी@ RAIPUR. रायपुर नगर निगम के कमिश्नर ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है। अपने एक्शन के बारे में उन्होंने इस बार तो बकायादा गूगल मैप की इमेज भी दी है। the sootr ने नगर निगम के कमिश्नर के दावों की पड़ताल करने के लिए दिसंबर 2023 की एक लिस्ट हासिल की है। यह लिस्ट नगर निगम कार्यालय में ही बनी है, और इसमें 278 कार्रवाई का विवरण हैं। पूरी सूची में कुछ नाम चौंकाने वाले हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है।

इस लिस्ट में जमीन कारोबारी दिलेर सिंह होरा का नाम हैं, और इनके परिवार के लोग कांग्रेस- बीजेपी की सियासत में दम-खम रखते हैं। अनवर हुसैन पार्षद रहे हैं, कांग्रेस के नेता हैं। अशोक खेमका, योगेश वर्मा और मुन्ना मिश्रा का नाम दस्तावेजों में है, लेकिन the sootr ने पड़ताल में ये पाया कि रसूखदारों को छोड़कर गरीबों के खिलाफ नगर निगम एफआईआर करवाने में सफल रहा है।

पढ़िए, पड़ताल भरी एक रिपोर्ट


लिस्ट में क्या क्या : नगर निगम कार्यालय में बनी यह लिस्ट अवैध निर्माण या अवैध प्लॉटिंग के बारे में एक प्राथमिक दस्तावेज है। लिस्ट के नामों को स्थानीय/संबंधित थाना प्रभारी, तहसील कार्यालय और पंजीयन कार्यालय के साथ शेयर किया गया है। कुछ प्रकरणों में रीमाइंडर चिठ्ठी भी लिखी गई, लेकिन ओवरऑल देखा जाए तो यही लगता है कि शासकीय कार्यालयों में समन्वय का बड़ा अभाव है।

Chhattisgarh Raipur illegal plotting case Municipal Corporation Commissioner
Chhattisgarh Raipur illegal plotting case Municipal Corporation Commissioner


कार्रवाई 278 के खिलाफ, सिर्फ 33 के खिलाफ FIR


अवैध प्लॉटिंग के शिकार लोगों के नाम हजारों में हैं। जमीन के मामलों में रायपुर पुलिस सालों से एक अलिखित आदेश के चलते आवेदन ही नहीं लेती है। नगर निगम की यह कार्रवाई चूंकि जिला कलेक्टर के आदेश पर होती है, हो रही है। इसलिए पुलिस ने कुछ मामलों में ही एफआईआर दर्ज किया है। the sootr के पास मौजूद दस्तावेज के मुताबिक 278 में से सिर्फ 33 मामलों में ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें... 5 हाथी , 40 लोगों की टीमें , 100 कैमरों से निगरानी... लाखों खर्च फिर भी सफलता नहीं , बार-बार चकमा दे रहा आदमखोर बाघ

किस-किस जोन में हुई नगर निगम की कार्रवाई


जोन नंबर, 1,2,5,6,7,8,9,10 में नगर निगम ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है। जोन नंबर एक में 27, जोन नंबर दो में 1, जोन नं. पांच में 17, जोन नं. छह में 24, जोन नं. 7 में 1, जोन नं. आठ में 40, जोन नं. नौ में 74, जोन नंबर दस में सबसे ज्यादा 94 मामलों में नगर निगम ने तोड़ फोड़ की कार्रवाई की थी। इस तरह कुल 278 में मामलों में सिर्फ 33 मामलों में ही पुलिस ने FIR दर्ज की है। जबकि दस्तावेजों में मुन्ना मिश्रा का नाम 50 से ज्यादा बार है, योगेश वर्मा का नाम 35 से ज्यादा बार है, अनवर हुसैन का नाम आधा दर्जन बार है, और दिलेर सिंह होरा का नाम तीन बार है।

दरअसल, नगर निगम ने कार्रवाई में शॉर्टकट अपनाया है। ना सिर्फ नगर निगम बल्कि पुलिस तो नगर निगम की चिट्ठीयों को कूड़ेदान में डाल रहा है। the sootr ने नगर निगम के दस्तावेज से एक नाम निकालकर अशोक कुमार साहू को फोन किया। the sootr के सवालों में अशोक कुमार ने बताया। कचना और जोरा की जमीन विमल जैन की है। विमल जैन ने उन्हें (अशोक साहू) को जमीन बेचने की जिम्मेदारी दी थी। नगर निगम की लिस्ट कहती है कि 27 मार्च 2021 (पत्र क्रमांक- 262,न. पा. नि.) जोन नंबर 09/2021 को प्राथमिकी दर्ज करने पुलिस से निवेदन किया गया। अपने आवेदन पर कार्रवाई के लिए नगर निगम ने 18 जून 2021 और 4 दिसंबर 2021 को चिट्ठी लिखी है। अशोक कुमार साहू ने आगे बताया कि उनके नाम कोई एफआईआर नहीं है, और कभी किसी पुलिस वाले ने फोन तक नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें... MP में लोकायुक्त ने 6 हजार की रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथ किया गिरफ्तार , इसलिए मांगी थी घूस

वह बड़े नाम जिनके रसूख के सामने हार गया नगर निगम


1.दिलेर सिंह होरा
2.अशोक खेमका
3.वल्लभ आनंद खंडेलवाल
4.प्रशांत धुप्पड़
5.हर्ष राज जैन
6.अनिल अग्रवाल
7.राहुल अग्रवाल
8.वंशिका प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स
9.रॉकी चेतवानी
10.शशिकांत कोठरी

thesootr links


  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

रायपुर नगर निगम, रायपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई, रायपुर में रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं, रायपुर न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • रायपुर नगर निगम
  • रायपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई
  • रायपुर में रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं
  • रायपुर में अवैध प्लॉटिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज