छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती , वित्त विभाग की हरी झंडी
Marut raj | Sept 19, 2024, 21:10 IST
Chhattisgarh recruitment health department finance departmen green signal the sootr
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा के मानसून सत्र में भी सवाल उठाए गए थे। यही नहीं विपक्ष के साथ ही सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के विधायकों ने भी सवाल खड़े किए थे।
Chhattisgarh Health Department Recruitment . स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर जल्द ही भर्ती होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ये फैसला किया है। अस्पतालों में आधुनिक मेडिकल उपकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती भी की जा रही है। ज्ञात हो कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा के मानसून सत्र में भी सवाल उठाए गए थे। यही नहीं विपक्ष के साथ ही सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के विधायकों ने भी सवाल खड़े किए थे। वित्त विभाग ने स्वास्थ्य विभाग में खाली विभिन्न 650 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि वित्त विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग को स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, ड्रेसर, वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया के कुल 650 पदों पर भर्ती के लिए अनुमति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर इन पदों की भर्ती की जाएगी। वित्त विभाग द्वारा स्टाफ नर्स के 225, सायकेट्रिक नर्स के 5, ओटी टेक्नीशियन के 15, डेंटल टेक्नीशियन के 5, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष एवं महिला के 100-100, सहायक ग्रेड-3 एवं फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 25-25, ड्रेसर ग्रेड-1 के 50, तथा वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया के 50-50 इस प्रकार कुल 650 पदों पर भर्ती के अनुमति स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। https://www.youtube.com/watch?v=SBcJSh-1UiU
वित्त विभाग की हरी झंडी
इतने पदों पर होगी भर्ती
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari