छत्तीसगढ़ में आरटीई एडमिशन की बदलेगी प्रक्रिया, 6 महीने पहले पूरा होगा दाखिला
Umeshwari Baghel | Sept 06, 2026, 16:53 IST
छत्तीसगढ़ में RTE दाखिले के नियम बदले
छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। सत्र 2027-28 के लिए आवेदन दिसंबर 2026 में होंगे और 10 फरवरी 2027 तक दाखिला पूरा किया जाएगा। पिछले सत्र में 6,562 सीटें खाली रहने के बाद नई व्यवस्था लागू की गई है।
- RTE दाखिले की प्रक्रिया अब पहले ही होगी पूरी
- हजारों सीटें खाली रहने के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
- दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया जनवरी में होगी लॉटरी
- रायपुर समेत कई जिलों में खाली रह गईं RTE की सीटें
- नए नियम से बच्चों को समय पर मिलेगा स्कूल में प्रवेश
सरकार ने यह बदलाव समय पर पढ़ाई शुरू कराने के उद्देश्य से किया है। अभी तक RTE प्रवेश प्रक्रिया काफी लंबे समय तक चलती थी। इससे बच्चों की कक्षाएं देर से शुरू होती थीं।
खाली रह गईं हजारों सीटें
प्रदेश में RTE के तहत कुल 23,097 सीटें निर्धारित थीं। इनमें से केवल 16,535 सीटों पर ही बच्चों को प्रवेश मिला। इस प्रक्रिया के लिए 6,851 निजी स्कूलों में 41,813 आवेदन प्राप्त हुए थे।
इतने आवेदन आने के बाद भी सीटें खाली रहना शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बना। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाने की तैयारी की गई।
रायपुर में सबसे ज्यादा सीट खाली
बिलासपुर में भी स्थिति ऐसी ही रही। यहां 2,215 सीटों में 1,704 बच्चों को प्रवेश मिला। जबकि 511 सीटें खाली रह गईं। दुर्ग जिले में 1,581 सीटों में से 414 सीटों पर प्रवेश नहीं हो सका।
दूरस्थ जिलों में भी समस्या
एक चरण में होगी प्रवेश प्रक्रिया
इसके बाद 11 और 12 जनवरी 2027 को कंप्यूटर लॉटरी होगी। लॉटरी के बाद बच्चों को एक ही चरण में स्कूल आवंटित किए जाएंगे। 10 फरवरी 2027 तक पूरी प्रक्रिया खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।
नई व्यवस्था से बच्चों को स्कूल शुरू होने के समय ही कक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे अभिभावकों को भी लंबे इंतजार से राहत मिलेगी।
RTE व्यवस्था के आंकड़े
शिक्षा विभाग अब नई प्रक्रिया के जरिए खाली सीटों की संख्या कम करने की कोशिश करेगा। समय पर प्रवेश मिलने से गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन 2027-28 के आवेदन कब शुरू होंगे?
RTE एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर 2026 में शुरू होंगे। - RTE के तहत बच्चों का दाखिला कब तक पूरा किया जाएगा?
सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 फरवरी 2027 तक पूरी कर ली जाएगी। - छत्तीसगढ़ में RTE की कितनी सीटें खाली रह गई थीं?
पिछले सत्र में तीन लॉटरी के बाद भी प्रदेश में 6,562 सीटें खाली रह गई थीं।
ये खबरें भी पढ़े....
शिक्षा विभाग में बिना सामान खरीदे पास किया करोड़ों का बिल, डीईओ पर शिकंजा
RTE Admission 2026 : तीसरे चरण का रिजल्ट जारी, देखें पूरा अपडेट
दंतेवाड़ा से छत्तीसगढ़ में दाखिल हुआ मानसून, कई जिलों में गर्मी से राहत
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari