छत्तीसगढ़ में आरटीई एडमिशन की बदलेगी प्रक्रिया, 6 महीने पहले पूरा होगा दाखिला

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
छत्तीसगढ़ में RTE दाखिले के नियम बदले
छत्तीसगढ़ में RTE दाखिले के नियम बदले

छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। सत्र 2027-28 के लिए आवेदन दिसंबर 2026 में होंगे और 10 फरवरी 2027 तक दाखिला पूरा किया जाएगा। पिछले सत्र में 6,562 सीटें खाली रहने के बाद नई व्यवस्था लागू की गई है।

  • RTE दाखिले की प्रक्रिया अब पहले ही होगी पूरी
  • हजारों सीटें खाली रहने के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
  • दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया जनवरी में होगी लॉटरी
  • रायपुर समेत कई जिलों में खाली रह गईं RTE की सीटें
  • नए नियम से बच्चों को समय पर मिलेगा स्कूल में प्रवेश
छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में होने वाले मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली जाएगी। नई व्यवस्था के तहत आवेदन दिसंबर 2026 में लिए जाएंगे। वहीं बच्चों का दाखिला 10 फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार ने यह बदलाव समय पर पढ़ाई शुरू कराने के उद्देश्य से किया है। अभी तक RTE प्रवेश प्रक्रिया काफी लंबे समय तक चलती थी। इससे बच्चों की कक्षाएं देर से शुरू होती थीं।

खाली रह गईं हजारों सीटें

RTE व्यवस्था में बदलाव का फैसला ऐसे समय लिया गया है जब पिछले सत्र में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई थीं। प्रदेश में तीन चरणों की लॉटरी के बाद भी 6,562 सीटों पर बच्चों का प्रवेश नहीं हो पाया।

प्रदेश में RTE के तहत कुल 23,097 सीटें निर्धारित थीं। इनमें से केवल 16,535 सीटों पर ही बच्चों को प्रवेश मिला। इस प्रक्रिया के लिए 6,851 निजी स्कूलों में 41,813 आवेदन प्राप्त हुए थे।

इतने आवेदन आने के बाद भी सीटें खाली रहना शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बना। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाने की तैयारी की गई।

रायपुर में सबसे ज्यादा सीट खाली

राजधानी रायपुर में RTE की सबसे ज्यादा सीटें खाली रह गईं। यहां कुल 3,201 सीटों में से 2,631 बच्चों का ही प्रवेश हो पाया। रायपुर में 570 सीटें खाली रहीं। जिले में 7,742 आवेदन मिले थे।

बिलासपुर में भी स्थिति ऐसी ही रही। यहां 2,215 सीटों में 1,704 बच्चों को प्रवेश मिला। जबकि 511 सीटें खाली रह गईं। दुर्ग जिले में 1,581 सीटों में से 414 सीटों पर प्रवेश नहीं हो सका।

दूरस्थ जिलों में भी समस्या

प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में भी RTE सीटें खाली रहीं। दंतेवाड़ा में 411 सीटों में केवल 36 बच्चों का प्रवेश हुआ। यहां 375 सीटें खाली रह गईं। बीजापुर में 320 सीटों में सिर्फ 23 बच्चों को दाखिला मिला। सुकमा में 312 सीटों में 21 बच्चों का प्रवेश हुआ। इन जिलों में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रहीं।

एक चरण में होगी प्रवेश प्रक्रिया

सत्र 2027-28 से RTE प्रवेश प्रक्रिया को एक चरण में पूरा किया जाएगा। नए शेड्यूल के अनुसार आवेदन 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक लिए जाएंगे।

इसके बाद 11 और 12 जनवरी 2027 को कंप्यूटर लॉटरी होगी। लॉटरी के बाद बच्चों को एक ही चरण में स्कूल आवंटित किए जाएंगे। 10 फरवरी 2027 तक पूरी प्रक्रिया खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

नई व्यवस्था से बच्चों को स्कूल शुरू होने के समय ही कक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे अभिभावकों को भी लंबे इंतजार से राहत मिलेगी।

RTE व्यवस्था के आंकड़े

छत्तीसगढ़ में RTE के तहत कुल 6,851 स्कूल शामिल हैं। प्रदेश में 23,097 सीटें तय हैं। इस वर्ष 41,813 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 16,535 बच्चों को प्रवेश मिला। वहीं 6,562 सीटें खाली रह गईं। इसके अलावा 11,754 आवेदनों को सीट आवंटन नहीं हो पाया।

शिक्षा विभाग अब नई प्रक्रिया के जरिए खाली सीटों की संख्या कम करने की कोशिश करेगा। समय पर प्रवेश मिलने से गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन 2027-28 के आवेदन कब शुरू होंगे?
    RTE एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर 2026 में शुरू होंगे।
  2. RTE के तहत बच्चों का दाखिला कब तक पूरा किया जाएगा?
    सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 फरवरी 2027 तक पूरी कर ली जाएगी।
  3. छत्तीसगढ़ में RTE की कितनी सीटें खाली रह गई थीं?
    पिछले सत्र में तीन लॉटरी के बाद भी प्रदेश में 6,562 सीटें खाली रह गई थीं।

ये खबरें भी पढ़े....

आरटीई एडमिशन छत्तीसगढ़ : RTE सीटों पर मनमानी की तो मान्यता होगी रद्द, हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद सरकार का अल्टीमेटम

शिक्षा विभाग में बिना सामान खरीदे पास किया करोड़ों का बिल, डीईओ पर शिकंजा

RTE Admission 2026 : तीसरे चरण का रिजल्ट जारी, देखें पूरा अपडेट

दंतेवाड़ा से छत्तीसगढ़ में दाखिल हुआ मानसून, कई जिलों में गर्मी से राहत



Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • RTE
  • आरटीई एडमिशन छत्तीसगढ़
  • आरटीई एडमिशन
बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट

By Umeshwari Baghel

बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट
विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं

By Aman Vaishnav

विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं
उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के

By Jageshwar Prasad

उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के
छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज
छत्तीसगढ़ में खेती की बदल रही तस्वीर, साय सरकार के फैसलों का जमीन पर दिख रहा असर

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में खेती की बदल रही तस्वीर, साय सरकार के फैसलों का जमीन पर दिख रहा असर
मैं डब्बा मंत्री हूं, तुम 2 घंटे...भरे मंच से युवाओं से ऐसा क्या बोल गए सिंधिया कि हंस पड़ी पूरी जनता

By Arohi Raj

मैं डब्बा मंत्री हूं, तुम 2 घंटे...भरे मंच से युवाओं से ऐसा क्या बोल गए सिंधिया कि हंस पड़ी पूरी जनता
भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी

By Aman Vaishnav

भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी