काम न आई नेतागिरी... बीजेपी नेता सहित इन 5 ठेकेदारों पर लाखों का जुर्माना

Marut raj | Sept 25, 2024, 18:10 IST
Share
Chhattisgarh sand mafia administration action the sootr
Chhattisgarh sand mafia administration action the sootr

इस कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी जून में कई जगह अवैध रेत डंप करने वालों पर कार्रवाई की गई थी। प्रतिबंध होने के बाद भी चेन माउंटेन मशीनों का हो रहा उपयोग।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता सहित 5 ठेकेदारों पर प्रशासन ने लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बलौदा बाजार जिले में रेत के अवैध भंडारण को लेकर की गई है। तय मात्रा से अधिक रेत डंप करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की गई है। इन पर करीब 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

बलौदा बाजार जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष पर भी लगा जुर्माना

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश के बाद बलौदा बाजार जिले में पूर्व सीजन में ही चेन माउंटेन मशीनों के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन मशीनों से बड़ी मात्रा में रेत निकाली जाती है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान होता है, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों का बेहिसाब दोहन भी होता है।

इसका नतीजा यह होता है कि ठेकेदार तय मात्रा से ज्यादा रेत डंप कर लेते हैं। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम की ओर से ऐसे ठेकेदारों के यहां छापामार कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में डोंगरीडीह में भूनेश्वर बंजारे 3 लाख 70 हजार रुपए, पुशगड़ में 30 हजार रुपए, बलौदा बाजार में 27 हजार रुपए और सेमरिया में 73 हजार रुपए का अवैध रेत डंप करने पर जुर्माना वसूल लगाया गया है।

तय मात्रा से ज्यादा रेत डंप करने पर करदा में बीजेपी नेता और बलौदा बाजार जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष पवन साहू पर भी 7 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इस कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी जून में कई जगह अवैध रेत डंप करने वालों पर कार्रवाई की गई थी।

Tags:
  • CG News
  • बीजेपी नेता
  • cg news hindi
  • छत्तीसगढ़ रेत माफिया हमला
  • chhattisgarh sand mafia attack
  • Chhattisgarh BJP leader fined
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी नेता जुर्माना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा