श्री सीमेंट प्लांट में खून से लथपथ मिला मजदूर का शव, फैक्टरी प्रबंधन बोला- जानकारी नहीं

Marut raj | Jul 13, 2024, 12:20 IST
Share
chhattisgarh shree cement plant worker death the sootr
chhattisgarh shree cement plant worker death the sootr

छत्तीसगढ़ में श्री सीमेंट के बलौदा बाजार प्लांट में मजदूर की मौत पर प्रबंधन का कहना है कि उसे घटना की जानकारी ही नहीं है। इससे आशंका जताई जा रही है प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

रायपुर. श्री सीमेंट प्लांट के छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार वाले प्लांट में एक मजदूर का शव खून से लथपथ हालत में मिलने का मामला सामने आया है। घटना सुहेला थाना क्षेत्र के सेमहराडीह की है। मृत युवक का नाम राजू यादव है। वह बिहार से मजदूरी करने के लिए बलौदा बाजार आया था।

ऊपर से भारी सामान गिरने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि माइंस खदान से लाइन स्टोन के रास्ते कन्वेयर बेल्ट से पत्थर जाता है। वहीं स्टैकर रिफ्लेक्टर में वह काम कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि काम करते वक्त वह ऊपर से गिरा है या कि उसके ऊपर कुछ भारी सामान गिरा है। मीडिया ने श्री सीमेंट प्लांट प्रबंधन गजेंद्र से मामले की जानकारी ली। इस पर उन्होंने घटना की कोई जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Tags:
  • श्री सीमेंट प्लांट
  • Shree Cement Plant Chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा