छत्तीसगढ़ के इन अफसरों को मिल सकता है IAS कैडर, दिल्ली में इस तारीख को लगेगी मुहर

Marut raj | Jul 20, 2024, 11:08 IST
Share
Chhattisgarh State Administrative Service Officer Cadre Review IAS Award the sootr
Chhattisgarh State Administrative Service Officer Cadre Review IAS Award the sootr

दिल्ली में 5 अगस्त को यानी अगले महीने यूपीएससी में सलेक्शन कमेटी की बैठक होगी। कमेटी में नाम क्लियर होने के बाद नोटिफिकेशन के लिए फाइल केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही चुनिंदा अफसरों को आईएएस कैडर अवार्ड होने जा रहा है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो 5 अगस्त को दिल्ली में होने वाली डीपीसी में इन अफसरों को आईएएस का तमगा हासिल होने का रास्ता साफ हो सकता है। ये राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर 2008 बैच से आते हैं।

आईएएस अवार्ड होने के लिए ये है प्रक्रिया

दिल्ली में 5 अगस्त को यानी अगले महीने यूपीएससी में सलेक्शन कमेटी की बैठक होगी। इसमें यूपीएससी चेयरमैन कमेटी के प्रमुख के तौर पर शामिल होंगे। इनके अलावे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और जीएडी सचिव के साथ भारत सरकार के डीओपीटी के संयुक्त सचिव शामिल होंगे। कमेटी में नाम क्लियर होने के बाद नोटिफिकेशन के लिए फाइल केंद्र सरकार को को भेजी जाएगी। इसके बाद डीओपीटी से नोटिफिकेशन जारी होता है। नोटिफिकेशन के साथ ही आईएएस अवार्ड हो जाता है। डोओपीटी की ओर से ही इन अफसरों की आईएएस की बैच अलॉट होती है।

इन अफसरों को मिलेगा मौका

छत्तीसगढ़ से राज्य प्रशासनिक सेवा के कोटे से आईएस बनने के लिए सात जगह खाली हैं। पहले के दो अफसर रुके हुए हैं। इसलिए 2008 बैच के पांच अधिकारी ही IAS बन पाएंगे। इनमें 2000 बैच के राप्रसे अधिकारी संतोष देवांगन और 2002 बैच की हीना नेताम का नाम राज्य सरकार आईएएस अवार्ड के लिए भेज रही है। इनके बाद 2008 बैच के आश्वनी देवांगन, रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, रीता यादव और लोकेश चंद्राकर को आईएएस अवार्ड होना करीब करीब तय माना जा रहा है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ आईएएस कैडर
  • छत्तीसगढ़ ये अफसर बने आईएएस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा