छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट : अगले 12 घंटों में बढ़ेगी सर्दी, 2 दिन बाद बिगड़ सकता है मौसम

Sanjay Dhiman | Oct 18, 2025, 10:17 IST
Share
CG winter
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। 2 दिन बाद बारिश से मौसम फिर बिगड़ सकता है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में तेजी से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के साथ दिन में उमस और रात में हल्की ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान में गिरावट अगले 12 घंटों में और साफ दिखाई देगी। दो दिन प्रदेश के दक्षिण और मध्य इलाकों में फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।

यह बदलाव दिवाली के त्योहार के ठीक पहले होने जा रहा है। इसकी वजह से मौसम को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट क्यों हो रही है?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर झारखंड के ऊपर एक चक्रवात बन रहा है। इसका असर रायपुर सहित पूरे मैदानी क्षेत्रों में देखा जा रहा है।

  • मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है।
  • उत्तर और पूर्वी हवा रात के तापमान में गिरावट ला रही है।
  • दिन और रात के तापमान में करीब 9°C का अंतर दर्ज हो रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...

लाल आतंक का टूटा ख्वाब, छत्तीसगढ़ में हुआ देश का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, 1 करोड़ का इनामी रूपेश भी था शामिल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला आरक्षित पद के नियमों में किया बदलाव, खाली रहने पर होगी पुरुषों की भर्ती

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रायपुर32°C22°C
बिलासपुर31.5°C21.8°C
जगदलपुर32.2°C20.5°C
दुर्ग31.8°C22.1°C

दिवाली पर बढ़ेगी ठंड, बारिश की आशंका?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन बाद मौसम बिगड़ सकता है। हल्की से मध्यम बारिश इस दौरान हो सकती है। 20 अक्टूबर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। रात के तापमान में 2-4°C तक अतिरिक्त गिरावट रिकार्ड की जा सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरे के हालात भी बन रहे है।

रायपुर में आज का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में बादलों की आवक बनी रह सकती है।

  • अधिकतम तापमान: 32°C
  • न्यूनतम तापमान: 22°C
  • शाम के बाद ठंडी हवा का असर बढ़ेगा
  • सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होगी
यह खबरें भी पढ़ें...

दीपावली पर गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया 5 करोड़ का बोनस, जोरदार मनेगी दिवाली

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास,नेशनल जूजित्सु चैपियनशिप में 2 गोल्ड सहित जीते 6 मेडल

ठंड बढ़ते ही बदलेंगे मौसम के मिज़ाज

छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के अंतिम चरण में मौसम बदहाव का यही ट्रेंड देखने को मिलता है। जैसे ही उत्तर की सूखी हवाएँ तेज़ होती हैं, तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाती है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम विभाग
  • बारिश के आसार
  • छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई
  • राजधानी रायपुर
  • रात के तापमान में गिरावट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा