/sootr/media/media_files/2025/11/21/todays-cg-weather-update-2025-11-21-10-19-37.jpg)
Photograph: (the sootr)
CG Weather Update RAIPUR. प्रदेश में बीते सात दिनों से जारी शीतलहर के दौर से कुछ राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।
इस बढ़ोतरी से ठंड में कुछ राहत मिल सकती है। गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई है। हवा की दिशा बदलने से शीतलहर की रफ्तार कुछ कम हुई है।
शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी
हालांकि, शीतलहर का असर कुछ क्षेत्रों में बना रह सकता है। खासकर दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर अभी रहेगा। इन इलाकों में कड़ाके की ठंड से मौसमी बिमारियों का खतरा बढ़ सकता है। यहां के लोगों को सतर्कता बरतने और गर्म कपड़े पहनकर रखने की सलाह दी गई है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ डीपीआई का अनोखा आदेश, आवारा कुत्तों की जानकारी जुटाने प्राचार्यों को दी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ में ठंड से हल्की राहत को ऐसे समझें
तापमान में वृद्धि: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है, जिससे ठंड में कुछ राहत मिल सकती है। छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रभाव: दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर बना रह सकता है, जिससे हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ सकता है। रायगढ़ में कड़ाके की ठंड: रायगढ़ में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, खासकर उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण। दुर्ग में सबसे ठंडा: दुर्ग में रात का तापमान 11.0°C तक गिरा, जो सामान्य तापमान से 7 डिग्री कम था। रायपुर में ऐतिहासिक ठंड: रायपुर में नवंबर में न्यूनतम तापमान 13°C तक गिरा, जो पिछले 9 सालों में दूसरी बार हुआ। |
रायगढ़ में ठंड की मार
रायगढ़ जिले में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य में ठंड का असर लगातार बना रहेगा। लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में बंद रहने को मजबूर हो रहे हैं।
दुर्ग रहा सबसे ठंडा
राज्य के मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 11.0°C दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से लगभग 7 डिग्री कम था। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
रायपुर में भी ठंड का असर
राजधानी रायपुर में इस बार नवंबर में दूसरी बार न्यूनतम तापमान 13°C तक पहुंचा। यह आंकड़ा पिछले 9 वर्षों में सबसे कम था। इससे पहले कभी नवंबर के महीने में तापमान इतना गिरा नहीं था।
यह खबरें भी पढ़ें...
पिछले 24 घंटों का तापमान
पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 30.9°C दुर्ग में रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 10.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। तीन दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक गिर गया था। यह पिछले दस वर्षों में सबसे कम रहा था।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us
/sootr/media/post_attachments/wp-content/uploads/2022/10/mpbreaking40275751-511047.jpg)