CG Top News : जाति विकास विभाग का नाम बदला, पुलिस में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 11, 2026, 20:30 IST
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

जनजातीय कार्य विभाग कहलाएगा छत्तीसगढ़ का आदिम जाति विकास विभाग, पुलिस में 36 पदों पर होगी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, मिनिस्टर बनने विधायक की बगलामुखी मंदिर में तंत्र पूजा,मंत्री का पीए बनने 50 पेटी का ऑफर,चुनावी सर्वे से सनसनी, भगवान के नाम पर दर्ज ज़मीन, अब मुआवजा किसे दे सरकार, जानिए इस अनोखे मामले की पूरी सच्चाई।

जनजातीय कार्य विभाग कहलाएगा छत्तीसगढ़ का आदिम जाति विकास विभाग, पुलिस में 36 पदों पर होगी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले लिए गए हैं। राज्य सरकार ने आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं, गृह विभाग में आरक्षक के 36 रिक्त पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती का रास्ता भी साफ कर दिया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मिनिस्टर बनने विधायक की बगलामुखी मंदिर में तंत्र पूजा,मंत्री का पीए बनने 50 पेटी का ऑफर,चुनावी सर्वे से सनसनी

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों का पारा गर्म है। प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल कब होगा इसका तो पता नहीं लेकिन माननीय मंत्री बनने की चाह में तंत्र पूजा जरुर कराने लगे हैं। तंत्र पूजा भी हो रही है बगलामुखी के दरबार में। अब तंत्र पूजा से इनकी चाहत कितनी पूरी होती है वो तो मां बगलामुखी ही जानें।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भगवान के नाम पर दर्ज ज़मीन, अब मुआवजा किसे दे सरकार, जानिए इस अनोखे मामले की पूरी सच्चाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भगवान के नाम पर दर्ज जमीन के मुआवजे को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जिले में विकास परियोजनाओं के लिए 10 मंदिरों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है, लेकिन जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजे की राशि अब तक मंदिरों तक नहीं पहुंच सकी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी: सड़क किनारे मिला 12वीं के छात्र का शव, घर में मृत मिली शिक्षिका मां

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मां-बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। बिश्रामपुर में 12वीं के छात्र का शव हाईवे किनारे एक गड्ढे में मिला। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची तो वहां मां की लाश मिली। दोनों के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की जांच में जुट गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : दोनों टीमों के बीच होंगे 3 टी-20 मैच, आज पहुंचेगी टीम इंडिया, ई-टिकट से मिलेगी एंट्री

रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 मैचों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान, दोनों टीमें अभ्यास सत्र में भाग लेकर मैदान की स्थिति का आकलन करेंगी। दर्शकों के लिए ऑनलाइन टिकट, मुफ्त वाई-फाई, और पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर में डीजे पर डांस को लेकर खूनी विवाद, 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग पर आरोप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीजे पर डांस करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। अमलीडीह इलाके में शनिवार रात 18 साल के युवक गौरव सेन पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक की जान चली गई। हत्या का आरोप एक नाबालिग पर लगा है। घटना स्वर्ण जयंती चौक के पास हुई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 187 ठिकानों पर जांच में 96 जगह गड़बड़ी, अब होगी कानूनी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के महासमुंद और गरियाबंद जिले में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया है। बिजली कंपनी की 27 टीमों ने 187 घरों और अन्य परिसरों की जांच की। इस दौरान 96 जगहों पर अवैध तरीके से बिजली इस्तेमाल करने का मामला सामने आया। कई लोगों ने बिल नहीं चुकाने के कारण कटे कनेक्शन दोबारा जोड़ लिए थे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें
  • छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज टुडे
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट के फैसले
  • पूर्व अग्निवीरों की पुलिस भर्ती
  • रायगढ़ मंदिर जमीन मुआवजा विवाद
  • भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज
  • रायपुर डीजे विवाद में युवक की हत्या
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से MP बार काउंसिल में महिलाओं की एंट्री, रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो समेत 2 सदस्य मनोनीत

By Neel Tiwari

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से MP बार काउंसिल में महिलाओं की एंट्री, रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो समेत 2 सदस्य मनोनीत
सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी

By Anshika Singh Chauhan

सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी
एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, जीतने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम

By Arohi Raj

एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, जीतने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम
राजस्थान में भाजपा के 400 से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल, डोटासरा बोले- जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में भाजपा के 400 से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल, डोटासरा बोले- जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी
डेंगू मामलों में कोटा प्रदेश में तीसरे नंबर पर: स्क्रब टाइफस 243 मरीज: 200 गड्ढों में गंबूशिया मछलियां छोड़ी गईं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

डेंगू मामलों में कोटा प्रदेश में तीसरे नंबर पर: स्क्रब टाइफस 243 मरीज: 200 गड्ढों में गंबूशिया मछलियां छोड़ी गईं
कोटा में सफाई कर्मचारी का शव कचरा गाड़ी में घर लाए, एंबुलेंस नहीं मिलने पर भाई ने खुद चलाया टिपर

By Raghvendra Singh Rathore

कोटा में सफाई कर्मचारी का शव कचरा गाड़ी में घर लाए, एंबुलेंस नहीं मिलने पर भाई ने खुद चलाया टिपर
सीकर गैस एजेंसी के पास लगी आग: 30 फीट ऊंची लपटें उठीं,कोतवाली पुलिस और तीन दमकल मौके पर पहुंचीं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सीकर गैस एजेंसी के पास लगी आग: 30 फीट ऊंची लपटें उठीं,कोतवाली पुलिस और तीन दमकल मौके पर पहुंचीं