सुप्रीम कोर्ट के आदेश से MP बार काउंसिल में महिलाओं की एंट्री, रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो समेत 2 सदस्य मनोनीत

Neel Tiwari | Oct 11, 2026, 20:21 IST
Share
बार काउंसिल में महिलाओं को 30% प्रतिनिधित्व, MP में 2 नियुक्तियां<br>
बार काउंसिल में महिलाओं को 30% प्रतिनिधित्व, MP में 2 नियुक्तियां

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश में दो महिला सदस्यों जस्टिस अंजलि पालो और अधिवक्ता सुधा श्रीवास्तव को को-ऑप्ट किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल धर्मिन्दर सिंह ने 10 अक्टूबर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया।

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में दो महिला सदस्यों को सह-चयनित करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो और जबलपुर की अधिवक्ता सुधा श्रीवास्तव को को-ऑप्ट किया है।

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धर्मिन्दर सिंह ने 10 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने से जुड़े निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने तय किया था 30% महिला प्रतिनिधित्व

सुप्रीम कोर्ट ने 8 दिसंबर 2025 को योगमाया एमजी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में निर्देश दिया था कि प्रत्येक स्टेट बार काउंसिल में महिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व 30% सुनिश्चित किया जाए। इसमें 20% प्रतिनिधित्व चुनाव के जरिए और शेष 10% सह-चयन के जरिए पूरा किया जाना है। इस व्यवस्था का उद्देश्य बार काउंसिल जैसे पेशेवर निकायों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

बालाघाट में 45 बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, केंद्र-MP सरकार को नोटिस | Balaghat child death case of 45 reaches Supreme Court, notice to Center-MP govt
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, केंद्र व राज्य सरकार को दिया नोटिस
11 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
बालाघाट के बैहर और बिरसा इलाके में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला अभी थमा नहीं है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही दोनों सरकारों से इस मामले में जवाब मांगा है।

चीफ जस्टिस को सौंपी गई दो महिला सदस्यों के चयन की जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त 2026 के आदेश में सह-चयन की प्रक्रिया स्पष्ट की। इसके अनुसार, संबंधित हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस दो महिला सदस्यों को नामित कर सकते हैं। इनमें हाई कोर्ट की पूर्व महिला जज या संबंधित राज्य की वरिष्ठ महिला अधिवक्ता शामिल हो सकती हैं।

चीफ जस्टिस को स्टेट बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों से परामर्श भी करना है। सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया में निष्पक्षता, स्वतंत्रता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पूर्व जज और वरिष्ठ महिला अधिवक्ता हो सकती हैं पात्र

सुप्रीम कोर्ट ने 9 सितंबर 2026 के आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि वरिष्ठ महिला अधिवक्ता होने का अर्थ केवल सीनियर एडवोकेट की औपचारिक उपाधि प्राप्त होना नहीं है। लंबे समय से वकालत कर रही और उपयुक्त मानी जाने वाली महिला अधिवक्ता भी इस प्रक्रिया के लिए पात्र हो सकती हैं।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि बार काउंसिल का चुनाव लड़ चुकीं, लेकिन हार गईं महिला उम्मीदवारों को भी सह-चयन के लिए विचार में लिया जा सकता है। पूर्व हाई कोर्ट जजों को भी इस व्यवस्था के तहत सदस्य बनाए जाने में कोई बाधा नहीं है।

OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले पर सीएम मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया: कांग्रेस सरकार के अध्यादेश को बताया त्रुटिपूर्ण | CM Mohan Yadav's first reaction to High Court's decision on OBC reservation: Calls Congress government's ordinance flawed
OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला: CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी सरकार
10 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सरकार कोर्ट के फैसले का कानूनी परीक्षण करेगी। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा।

अंजलि पालो और सुधा श्रीवास्तव को मिली जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 10 अक्टूबर 2026 के पत्र क्रमांक A/3649 के अनुसार, रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो और अधिवक्ता सुधा श्रीवास्तव को स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश में सह-चयनित किया गया है। दोनों जबलपुर से हैं। अधिवक्ता सुधा श्रीवास्तव का पंजीयन क्रमांक SBCMP/1530/1994 है। रजिस्ट्रार जनरल धर्मिन्दर सिंह ने यह जानकारी बार काउंसिल के सचिव आशीष आनंद पांडे को भेजी है।

बार काउंसिल के गठन और आगे की प्रक्रिया से जुड़ा है मामला

सुप्रीम कोर्ट ने 2 सितंबर 2026 को एम. वरधन् बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य मामले में निर्देश दिया था कि हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सह-चयन की प्रक्रिया दो सप्ताह में पूरी करें।

इसके बाद स्टेट बार काउंसिल के गठन की अधिसूचना एक सप्ताह के भीतर जारी करने और फिर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के चुनाव दो सप्ताह में कराने को कहा गया था। अदालत ने सभी स्टेट बार काउंसिल से अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी थी।

इटारसी में महिलाओं की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, सोमवार को पेश करने के आदेश | High Court strict on women's detention in Itarsi, orders to present on Monday
CJP Protest: इटारसी में महिलाओं की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, सोमवार को पेश करने के आदेश
09 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
CJP Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रही दो महिला कार्यकर्ताओं को इटारसी रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया था। अब यह मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है। दोनों महिलाओं की हिरासत को चुनौती देते हुए याचिकाएं लगाई गई हैं। इन पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दोनों महिलाओं को सोमवार को अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में नई व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2026 के आदेश में महिला अधिवक्ताओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की इस पहल को कानूनी पेशे में समान भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अदालत ने उम्मीद जताई कि भविष्य में संसद और कार्यपालिका भी बार काउंसिलों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाएंगी।

फिलहाल, अदालत द्वारा तय की गई यह व्यवस्था लागू रहेगी। मध्य प्रदेश में दो महिला सदस्यों का सह-चयन इसी व्यवस्था का हिस्सा है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती 2026: 418 पदों पर करें आवेदन, जानें योग्यता और अंतिम तिथि | MP High Court Recruitment 2026: Apply for 418 Posts, Know Eligibility and Last Date
MP High Court Vacancy: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 418 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
08 Oct 2026 ,
By Manya Jain
MP High Court Vacancy 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट ग्रेड-3 के 418 पदों पर भर्ती। ग्रेजुएट और CPCT पास उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक बिना फीस ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। चयन प्रारंभिक परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।

  1. मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में सह-चयनित महिला सदस्यों का चयन कब और किस प्रक्रिया के तहत किया गया?
    मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में दो महिला सदस्यों, रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो और अधिवक्ता सुधा श्रीवास्तव, का सह-चयन 10 अक्टूबर 2026 को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा किया गया।
  2. सुप्रीम कोर्ट ने महिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए क्या निर्देश दिया था?
    सुप्रीम कोर्ट ने 8 दिसंबर 2025 को निर्देश दिया था कि प्रत्येक स्टेट बार काउंसिल में 30% महिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए, जिसमें 20% चुनाव और 10% सह-चयन के जरिए पूरा किया जाए।
  3. कौन-कौन सी महिलाओं को स्टेट बार काउंसिल में सह-चयन के लिए पात्र माना गया है?
    सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि हाई कोर्ट की पूर्व महिला जजें और वरिष्ठ महिला अधिवक्ता, साथ ही लंबे समय से वकालत कर रहीं महिलाएं और चुनाव में हार चुकीं उम्मीदवारें भी सह-चयन के लिए पात्र हैं।
Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
  • चीफ जस्टिस
  • मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल
  • रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो
  • अधिवक्ता सुधा श्रीवास्तव
  • रजिस्ट्रार जनरल धर्मिन्दर सिंह
  • जबलपुर
सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी

By Anshika Singh Chauhan

सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी
एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, जीतने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम

By Arohi Raj

एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, जीतने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम
राजस्थान में भाजपा के 400 से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल, डोटासरा बोले- जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में भाजपा के 400 से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल, डोटासरा बोले- जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी
डेंगू मामलों में कोटा प्रदेश में तीसरे नंबर पर: स्क्रब टाइफस 243 मरीज: 200 गड्ढों में गंबूशिया मछलियां छोड़ी गईं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

डेंगू मामलों में कोटा प्रदेश में तीसरे नंबर पर: स्क्रब टाइफस 243 मरीज: 200 गड्ढों में गंबूशिया मछलियां छोड़ी गईं
कोटा में सफाई कर्मचारी का शव कचरा गाड़ी में घर लाए, एंबुलेंस नहीं मिलने पर भाई ने खुद चलाया टिपर

By Raghvendra Singh Rathore

कोटा में सफाई कर्मचारी का शव कचरा गाड़ी में घर लाए, एंबुलेंस नहीं मिलने पर भाई ने खुद चलाया टिपर
सीकर गैस एजेंसी के पास लगी आग: 30 फीट ऊंची लपटें उठीं,कोतवाली पुलिस और तीन दमकल मौके पर पहुंचीं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सीकर गैस एजेंसी के पास लगी आग: 30 फीट ऊंची लपटें उठीं,कोतवाली पुलिस और तीन दमकल मौके पर पहुंचीं
चुनाव संकल्प पत्र राजस्थान: भाजपा का पंचायत स्तर खेल मैदान वादा, गांवों में पार्क-ओपन जिम का ऐलान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

चुनाव संकल्प पत्र राजस्थान: भाजपा का पंचायत स्तर खेल मैदान वादा, गांवों में पार्क-ओपन जिम का ऐलान