CJP Protest: इटारसी में महिलाओं की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, सोमवार को पेश करने के आदेश

Neel Tiwari | Updated:
Share
इटारसी रेलवे स्टेशन पर दो महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है।
इटारसी रेलवे स्टेशन पर दो महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है।

CJP Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रही दो महिला कार्यकर्ताओं को इटारसी रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया था। अब यह मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है। दोनों महिलाओं की हिरासत को चुनौती देते हुए याचिकाएं लगाई गई हैं। इन पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दोनों महिलाओं को सोमवार को अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

हिरासत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला

मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन (Itarsi Railway Station) पर दो महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। श्रावणी बुवा और प्रीति प्रशांत लोधे की ओर से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें दोनों महिलाओं को कोर्ट के सामने पेश करने की मांग की गई है।

शुक्रवार, 09 अक्टूबर को जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की।

सोमवार को दोनों महिलाओं को पेश करने के निर्देश

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए। साथ ही हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं को सोमवार को जबलपुर स्थित हाईकोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए।

राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ब्रह्मदत्त सिंह ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को याचिकाओं की जानकारी दी। उन्होंने कोर्ट के निर्देशों से भी अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया। साथ ही निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इटारसी में पुलिस कार्रवाई: जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए जा रहे सीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में, बदसलूकी का आरोप | Itarsi Police Action: CJP workers going for Jantar Mantar protest taken into custody, allegations of mistreatment
दिल्ली जा रहे सीजेपी के 15 कार्यकर्ता इटारसी में डिटेन, अभिजीत दीपके बोले-इमरजेंसी घोषित क्यों नहीं कर देते
09 Oct 2026 ,
By Manya Jain
Cockroach Janta Party के 15 कार्यकर्ताओं को इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन से उतार लिया। वे 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन में जा रहे थे। कार्यकर्ताओं को रिसोर्ट में ठहराया गया है। उन्होंने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। संस्थापक अभिजीत दीपके ने इमरजेंसी पर सवाल उठाया। पुलिस का आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी बनाए गए प्रतिवादी

इन याचिकाओं में नर्मदापुरम के पुलिस अधीक्षक और इटारसी के थाना प्रभारी को प्रतिवादी बनाया गया है। इसके अलावा भोपाल के पुलिस अधीक्षक (रेलवे), मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को भी प्रतिवादी बनाया गया है।

बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के जरिए किसी व्यक्ति की कथित गैरकानूनी हिरासत को अदालत में चुनौती दी जाती है। इसमें संबंधित व्यक्ति को कोर्ट के सामने पेश करने की मांग की जाती है। अब दोनों महिलाओं की पेशी इस मामले में अहम होगी।

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई

यह मामला 10 अक्टूबर को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन (CJP Protest) से पहले सामने आया है। पुलिस ने दिल्ली जा रहे प्रदर्शनकारियों को भोपाल, इटारसी और ग्वालियर में रोकने की कार्रवाई की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कम से कम 30 प्रदर्शनकारियों को ट्रेनों से उतारकर हिरासत में लिया गया है। पुलिस उन्हें अपने गृह राज्यों में लौटने के लिए समझाने की कोशिश कर रही है।

इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पुलिस से झड़प, वाटर कैनन का प्रयोग | Congress Protest in Indore: Clash with Police over Demand for Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar's Resignation, Water Cannon Used
इंदौर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन चली
08 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में गुरुवार को कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन किया। बड़ा गणपति चौराहे से टोरी कार्नर तक पैदल मार्च निकला। पुतला दहन के दौरान पुलिस से झड़प हुई और वाटर कैनन चलाई गई। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इसे देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बताया। कांग्रेस SIR और voter list पर सवाल उठा रही है।

पुणे से दिल्ली जा रहे कार्यकर्ताओं को इटारसी में उतारा

एआईएसएफ की पुणे जिला संयोजक श्रावणी बुवा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर कई दावे किए थे। बुवा ने बताया कि गोवा एक्सप्रेस में सवार होने से एक दिन पहले पुलिस ने पुणे विश्वविद्यालय के छात्रों का औंध तक पीछा किया था।

उनके मुताबिक, ट्रेन में उनके साथ 22 कार्यकर्ता यात्रा कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के भुसावल रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने उन्हें और निहारिका भोसले को ट्रेन से उतारने की कोशिश की थी।

दिल्ली प्रदर्शन से पहले राजस्थान में CJP नेता दीपक बालियान को हिरासत में लिया गया, परिवार ने मारपीट का लगाया आरोप | CJP leader Deepak Baliyan detained in Rajasthan before Delhi protest, family alleges assault
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले राजस्थान में बवाल,CJP नेता दीपक बालियान को नजरबंद करने का आरोप
09 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
अलवर के कठूमर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता दीपक बालियान को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया। परिवार का आरोप है कि पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटा और छोटे भाई से भी मारपीट की। लाइव वीडियो में पार्टी नेता आशुतोष रांका ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी।

ट्रेन से उतरने से इनकार के बाद इटारसी में कार्रवाई

श्रावणी बुवा के मुताबिक, उन्होंने भुसावल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद उन्हें और अन्य कार्यकर्ताओं को इटारसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया।

अब दोनों महिलाओं की हिरासत के खिलाफ दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने निर्देश जारी किए हैं।

सोमवार को होने वाली सुनवाई में दोनों महिलाओं को कोर्ट के सामने पेश किया जाना है। इसके बाद उनकी हिरासत से जुड़े तथ्यों और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
Tags:
  • Itarsi
  • MP High Court
  • Delhi Protest
  • Jabalpur High Court
  • Itarsi Railway Station
  • CJP Protest
  • इटारसी रेलवे स्टेशन
  • सीजेपी प्रदर्शन
  • कॉकरोच जनता पार्टी
SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत

By Sanjay Gupta

SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन

By Sanjay Gupta

इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन
राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
जिन्हें बदलनी थी किसानों की किस्मत, उनके खुद के अस्तित्व पर संकट! किसके काम आई ये महत्वाकांक्षी योजना?

By Atul Dwivedi

जिन्हें बदलनी थी किसानों की किस्मत, उनके खुद के अस्तित्व पर संकट! किसके काम आई ये महत्वाकांक्षी योजना?
नितिन नवीन के कथित फर्जी वायरल वीडियो मामले में पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं: भाजपा की शिकायत पर केस दर्ज,पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच

By Arohi Raj

नितिन नवीन के कथित फर्जी वायरल वीडियो मामले में पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं: भाजपा की शिकायत पर केस दर्ज,पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच
नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर झूमे दिग्विजय सिंह, ओरछा से राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग

By Sandeep Kumar

नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर झूमे दिग्विजय सिंह, ओरछा से राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग
वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी