इंदौर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन चली

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Oct 08, 2026, 21:31 IST
Share
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंदौर में भड़की कांग्रेस, पुतला दहन पर चली वाटर कैनन<br>
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंदौर में भड़की कांग्रेस, पुतला दहन पर चली वाटर कैनन

इंदौर में गुरुवार को कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन किया। बड़ा गणपति चौराहे से टोरी कार्नर तक पैदल मार्च निकला। पुतला दहन के दौरान पुलिस से झड़प हुई और वाटर कैनन चलाई गई। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इसे देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बताया। कांग्रेस SIR और voter list पर सवाल उठा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को इंदौर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेसजन मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जला रहे थे तो पुलिस से उनकी झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन चलाई।

पुतला जलाने से पहले चले पैदल

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरे देश में शुरू हुए आंदोलन के तहत आज इंदौर में भी कांग्रेस के द्वारा आंदोलन किया गया। बड़ा गणपति चौराहा पर में कांग्रेस जन एकत्रित हुए। वहां से कांग्रेसी कार्यकर्ता नारे लगाते हुए टोरी कार्नर चौराहा तक पैदल मार्च करते हुए आए। टोरी कॉर्नर चौराहा पर पहुंचने के बाद कांग्रेसियों के द्वारा बीजेपी सरकार और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।

मध्य प्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी: सीएम मोहन यादव | Madhya Pradesh receives investment proposals worth 90 thousand crores, 14 thousand youths to get jobs: CM Mohan Yadav
एमपी को मिले 90 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव,14 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, निवेशकों को सीएम ने दिया न्योता
08 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुंबई में निवेशकों से सीधा संवाद किया। मध्य प्रदेश निवेश प्रस्ताव करीब 90 हजार करोड़ रुपए के मिले हैं। ये धरातल पर उतरे तो 14,375 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। ACME Global ने अकेले 47,000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए उद्योगपतियों और निवेशकों को न्योता दिया गया।

पुतला जलाने के दौरान हुई झड़प

इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया गया। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने लगे वैसे ही पुलिस ने वाटर कैनल चलाकर कांग्रेसियों पर पानी फेंक कर उन्हें हटाने की कोशिश की। जब कांग्रेसी मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जला रहे थे तो पुलिस ने धुआं छोड़ दिया। कांग्रेसियों ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को अब इस्तीफा देना होगा।

यह सभी नेता रहे मौजूद

पैदल मार्च और पुतला दहन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे,दीपू यादव, पार्षद राजू भदौरिया,पिंटू जोशी,अमन बजाज,पार्षद नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट,अंसाफ अंसारी,रफिक खान,सादिक खान,कुणाल सोलंकी,देवेन्द्र यादव ,शैफू वर्मा,सीमा सोलंकी, सुदाम चौधरी एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन का नशे के कारोबार पर हमला: बोले- पुलिस हो रही फेल, डीसीपी से की मुलाकात | BJP Leader Satyanarayan Sattan Attacks Drug Trade: Says Police Failing, Meets DCP
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन डीसीपी से मिले, नशे के कारोबार पर बोले- पुलिस हो रही फेल
08 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
INDORE. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिसंबर 2029 तक मप्र से नशा खत्म करने की बात कही है। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में चल रहे नशे के कारोबार को लेकर वरिष्ठ नेता सत्तन व अन्य ने डीसीपी से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि नशा तो नशा है, इस पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।

विवाद का कारण मतदाता सूची से नाम हटाने पर

विपक्ष ने देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि इस प्रक्रिया के दौरान करोड़ों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। हालांकि इस संख्या की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका में ज्ञानेश कुमार पर अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना महत्वपूर्ण फैसले लेने का आरोप लगाया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में अन्य आयुक्तों की आपत्तियों का भी दावा किया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को इंदौर में भी कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज करवाया।

इस्तीफे के साथ SIR रद्द करने की मांग

इधर राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR प्रक्रिया को रद्द करना शामिल है। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की जगह दोबारा पेपर बैलेट से चुनाव कराने की मांग भी उठाई गई है। इन आरोपों पर अंतिम न्यायिक निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है।

इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर सियासत गरमाई: बीजेपी से जुड़े आयोग ने वाल्मीकि सेना को साधा, कार्रवाई की तैयारी | Politics heats up over sanitation workers' strike in Indore: BJP-linked commission engages Valmiki Sena, prepares for action
इंदौर में अधिकारियों ने बीजेपी से जुड़ी सफाई पंचायतों को साधा, वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई की तैयारी
08 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में वाल्मीकि सेना के बैनर तले सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। उनसे बात नहीं बनती देख प्रशासन और निगम ने अब बीजेपी से जुड़ी सफाई पंचायतों को साधा है। उधर प्रताप करोसिया और संतोष कल्याणे आमने-सामने हो गए हैं। महापौर बोले कि असामाजिक तत्वों ने जो किया वह सहन नहीं किया जाएगा।

याचिका में ज्ञानेश कुमार पर क्या आरोप

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई है। इसमें ज्ञानेश कुमार पर आरोप है। आरोप के मुताबिक उन्होंने अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना अहम फैसले लिए।

  1. कांग्रेस ने इंदौर में किस कारण मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रदर्शन किया?
    कांग्रेस ने इंदौर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
  2. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच क्या हुआ?
    प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जला रहे थे, तब पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें हटाने की कोशिश की, जिससे झड़प हुई।
  3. कांग्रेस की मुख्य मांगें क्या हैं?
    कांग्रेस की मुख्य मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को रद्द करना शामिल है।
Tags:
  • ज्ञानेश कुमार
  • चिंटू चौकसे
  • वाटर कैनन
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
  • इंदौर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
  • मतदाता सूची
  • पुतला दहन
होम, फायर और SDRF जवानों के लिए बड़ी घोषणा, 40 लाख तक का दुर्घटना बीमा और 4 लाख तक की शिक्षा सहायता, BOB के साथ एमओयू

By VINAY VERMA

होम, फायर और SDRF जवानों के लिए बड़ी घोषणा, 40 लाख तक का दुर्घटना बीमा और 4 लाख तक की शिक्षा सहायता, BOB के साथ एमओयू
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, प्रदेश को मिले 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव, CS अशोक बर्णवाल की कलेक्टरों को चेतावनी

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, प्रदेश को मिले 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव, CS अशोक बर्णवाल की कलेक्टरों को चेतावनी
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने बनाई 20 नेताओं की प्रचार समिति, गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों को जिम्मेदारी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने बनाई 20 नेताओं की प्रचार समिति, गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों को जिम्मेदारी
पतंजलि का Cow's Ghee लैब जांच में फेल, एक बैच की बिक्री पर रोक, बाजार से वापस मंगाने के निर्देश

By Sanjay Gupta

पतंजलि का Cow's Ghee लैब जांच में फेल, एक बैच की बिक्री पर रोक, बाजार से वापस मंगाने के निर्देश
Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना हुई जारी, 22 अक्टूबर को वोटिंग

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना हुई जारी, 22 अक्टूबर को वोटिंग
एमपी को मिले 90 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव,14 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, निवेशकों को सीएम ने दिया न्योता

By Sandeep Kumar

एमपी को मिले 90 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव,14 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, निवेशकों को सीएम ने दिया न्योता
चूरू में साधु की मौत के 50 घंटे बाद समाधि से निकाला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, 6 पर केस दर्ज

By Ashish Bhardwaj

चूरू में साधु की मौत के 50 घंटे बाद समाधि से निकाला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, 6 पर केस दर्ज