बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन डीसीपी से मिले, नशे के कारोबार पर बोले- पुलिस हो रही फेल

Sanjay Gupta | Oct 08, 2026, 20:13 IST
Share
इंदौर में नशे के कारोबार पर सत्तन का हमला
इंदौर में नशे के कारोबार पर सत्तन का हमला

INDORE. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिसंबर 2029 तक मप्र से नशा खत्म करने की बात कही है। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में चल रहे नशे के कारोबार को लेकर वरिष्ठ नेता सत्तन व अन्य ने डीसीपी से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि नशा तो नशा है, इस पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।

मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बोल चुके

नशे के कारोबार पर केंद्र से लेकर राज्य सरकार लगातार सख्ती की बात कह रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नशे पर वार करने की बात कही है और मप्र से दिसंबर 2029 तक इसे खत्म करने की घोषणा की है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर हर जगह मंच से और अपनी विधानसभा में अधिकारियों को बोल चुके हैं कि जो नशे का कारोबार करते दिखे उस पर सख्ती करना है, लेकिन नशे का कारोबार फैल रहा है। इसे लेकर अब मंत्री की ही विधानसभा में रहने वाले वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर शिकायत की है।

पुलिस को ज्ञापन दिया कहा, धड़ल्ले से बिक रहा

राष्ट्रीय कवि और वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन तथा पार्षद मनोज मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि "नशा तो नशा है, इस पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। समाज की दृष्टि से पुलिस फेल साबित हो रही है।

वहीं, पार्षद मनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि कंडीलपुरा, पीलिया खाल, कड़ाबीन, शंकरगंज और रामगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में नशा बेखौफ बिक रहा है। वहीं, पुलिस सिर्फ छोटे प्यादों पर कार्रवाई कर इतिश्री कर लेती है और मुख्य माफिया बेखौफ घूम रहे हैं।

इंदौर में नशे के कारोबार
इंदौर में नशे के कारोबार

इंदौर सेंट्रल जेल में डेंगू का कहर: 32 कैदी संक्रमित, पानी की बाल्टियों में मिले लार्वा, दो की संदिग्ध मौत | Dengue Outbreak in Indore Central Jail: 32 Prisoners Infected, Larvae Found in Water Buckets, Two Suspected Deaths
इंदौर सेंट्रल जेल में फैला डेंगू, 32 मरीज मिले, पानी की बाल्टी में मिले लार्वा, दो की संदिग्ध मौत
08 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर की सेंट्रल जेल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक-दो नहीं, पूरे 32 कैदियों में डेंगू पाया गया है। इनमें से कुछ मरीज एमवायएच में उपचार के लिए भर्ती हैं। इनमें तीन मरीजों में डेंगू की औपचारिक पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल का दौरा कर जांच कर रही है।

मंत्री का वादा पुलिस को याद दिलाया

नेताओं ने क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नशा मुक्ति के वादे को भी पुलिस को याद दिलाया। साथ ही मुख्य तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नेताओं ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में पैर पसार रहे नशा कारोबार पर तुरंत नकेल कसने की मांग की।

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाक के लिए 6 महीने का इंतजार खत्म, फैमिली कोर्ट का आदेश पलटा | Indore High Court's Big Decision: 6-Month Wait for Divorce Ends, Family Court Order Overturned
<b>तलाक के लिए अब छह महीने का इंतजार जरूरी नहीं, इंदौर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का आदेश पलटा</b>
08 Oct 2026 ,
By Anshika Singh Chauhan
MP High Court: इंदौर बेंच ने आपसी सहमति से तलाक को लेकर अहम बात कही है। हाईकोर्ट ने साफ किया कि हर मामले में तलाक के लिए छह महीने इंतजार करना जरूरी नहीं है। अगर पति-पत्नी लंबे समय से अलग रह रहे हैं और उनके बीच सुलह की उम्मीद नहीं है। तो कोर्ट इस अवधि को कम करने के बारे में सोच सकता है।

पुलिस फेल हो रही है

सत्तन ने पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाते हुए कहा कि समाज की दृष्टि से पुलिस फेल साबित हो रही है। उन्होंने नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार खुद शराब जैसी चीजें बेचेगी तो अवैध कारोबारियों को प्रोत्साहन मिलना लाजमी है। सत्तन ने साफ कहा कि समाज में जहर घोलने वाली ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाना उनका सामाजिक और नैतिक धर्म है।

तोतों के आशियाने पर मेट्रो का खतरा: 400 करोड़ बढ़ी लागत, स्टेशन शिफ्ट करना मुश्किल | Metro's threat to parrot habitat: 400 crore increased cost, shifting station difficult
इंदौर में मेट्रो स्टेशन के आड़े आया तोतों का आशियाना, अफसर बोले- बसेरा बचाने में खर्च होंगे 400 करोड़!
08 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
रानी सराय में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन को लेकर हाईकोर्ट में जवाब पेश हुआ। मेट्रो कंपनी ने स्थान बदलने की मांग पर अपनी रिपोर्ट दी। कंपनी के अनुसार स्टेशन बदलने से 400 करोड़ रुपये खर्च बढ़ेंगे। यह याचिका तोतों का बसेरा बचाने के लिए लगाई गई थी। कंपनी ने जांचे गए तीनों विकल्पों को पूरी तरह अव्यावहारिक बताया।

क्या बोल रही पुलिस

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मल्हारगंज और आसपास के एरिया हैं उन थानों को लेकर ज्ञापन देने आए थे। रावत ने बताया कि उस एरिया में नशे और अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। पहले भी सूचना मिली थी इसमें पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कई लोगों को जेल भी भेज चुके हैं।

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि केंद्रीय मंत्री ने नशा मुक्त मप्र की बात कही है, उसके तहत और कार्रवाई हो। हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

FAQ:

  1. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नशे के कारोबार के खिलाफ कौन से कदम उठाने का आश्वासन दिया है?
    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से कहा है कि नशे के कारोबार पर सख्ती बरतने का आश्वासन दिया है और मध्य प्रदेश से दिसंबर 2029 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।
  2. सत्यनारायण सत्तन ने डीसीपी से क्या शिकायत की है?
    सत्यनारायण सत्तन ने डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर शिकायत की है कि कंडीलपुरा, पीलिया खाल, कड़ाबीन, शंकरगंज और रामगंज जैसे इलाकों में नशा बेखौफ बिक रहा है और पुलिस केवल छोटे अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है।
  3. पुलिस का नशे के कारोबार पर क्या कहना है?
    डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पुलिस नशे और अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है और कई लोगों को जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एसएचओ उस एरिया के थानों को लेकर कार्यवाही कर रहे हैं।
Tags:
  • इंदौर
  • सत्यनारायण सत्तन
  • नशे का कारोबार
  • पुलिस की नाकामी
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत
  • अवैध शराब
  • Indore News
  • Drug Trafficking
  • MP Police
कांग्रेस महासागर है किसी के आने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता- पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह

By Mukesh Sharma

कांग्रेस महासागर है किसी के आने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता- पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह
राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए संकल्प पत्र लाएगी भाजपा, मदन राठौड़ बोले- गांवों में भी देंगे शहर जैसी सुविधाएं

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए संकल्प पत्र लाएगी भाजपा, मदन राठौड़ बोले- गांवों में भी देंगे शहर जैसी सुविधाएं
इंदौर सेंट्रल जेल में फैला डेंगू, 32 मरीज मिले, पानी की बाल्टी में मिले लार्वा, दो की संदिग्ध मौत

By Sanjay Gupta

इंदौर सेंट्रल जेल में फैला डेंगू, 32 मरीज मिले, पानी की बाल्टी में मिले लार्वा, दो की संदिग्ध मौत
राजस्थान में गरबा एंट्री पर VHP की नजर, ID जांच की तैयारी; तिलक-कलावा भी होगा जरुरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में गरबा एंट्री पर VHP की नजर, ID जांच की तैयारी; तिलक-कलावा भी होगा जरुरी
जोधपुर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला, बेखौफ सीनियर्स की प्रताड़ना से सहमीं छात्राएं

By Jageshwar prasad

जोधपुर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला, बेखौफ सीनियर्स की प्रताड़ना से सहमीं छात्राएं
स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज

By Neel Tiwari

स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज
Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल

By Sumit Kumar

Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल