इंदौर में मेट्रो स्टेशन के आड़े आया तोतों का आशियाना, अफसर बोले- बसेरा बचाने में खर्च होंगे 400 करोड़!
Aman Vaishnav | Oct 08, 2026, 13:37 IST
रानी सराय मेट्रो स्टेशन विवाद और तोतों के बसेरे पर हाईकोर्ट में सुनवाई
रानी सराय में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन को लेकर हाईकोर्ट में जवाब पेश हुआ। मेट्रो कंपनी ने स्थान बदलने की मांग पर अपनी रिपोर्ट दी। कंपनी के अनुसार स्टेशन बदलने से 400 करोड़ रुपये खर्च बढ़ेंगे। यह याचिका तोतों का बसेरा बचाने के लिए लगाई गई थी। कंपनी ने जांचे गए तीनों विकल्पों को पूरी तरह अव्यावहारिक बताया।
तोतों का आशियाना बचाने 400 करोड़
इसके जवाब में मेट्रो कंपनी ने साफ किया कि उन्होंने स्टेशन शिफ्ट करने के लिए तीन अलग-अलग जगहों की जांच-पड़ताल की थी। वे तीनों ही विकल्प तकनीकी और व्यावहारिक तौर पर सही नहीं पाए गए। वहीं अगर स्टेशन की जगह बदली जाती है, तो प्रोजेक्ट की लागत 400 करोड़ रुपए तक बढ़ जाएगी।
मेट्रो कंपनी ने बताए 3 विकल्प
1. रीगल टॉकीज का इलाका
- इस जगह पर स्टेशन बनाने के लिए मिल्की-वे परिसर और 5 हजार वर्गमीटर निजी जमीन की जरूरत पड़ेगी।
- इस जमीन के अधिग्रहण से आसपास के होटल, सरकारी आवास और जज बंगले प्रभावित होंगे।
- जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में ही कम से कम 2 साल का समय लग जाएगा।
- इस विकल्प से करीब 400 करोड़ रुपए की लागत बढ़ेगी। साथ ही पूरा मेट्रो प्रोजेक्ट 3 से 4 साल पीछे चला जाएगा।
2. प्रीतमलाल दुआ सभागृह
- यहां काम शुरू होने से प्रीतमलाल दुआ सभागृह, महावीर स्तंभ, सिंगापुर मार्केट और अहिल्या पुस्तकालय को हटाना पड़ सकता है।
- निर्माण कार्य के दौरान हाईकोर्ट का बगीचा बुरी तरह प्रभावित होगा।
- काम चलने तक हाईकोर्ट के मुख्य गेट नंबर 1 और 2 को पूरी तरह बंद रखना पड़ेगा।
3. गांधी हॉल
- राजवाड़ा स्टेशन के निर्माण के चलते रूट में बदलाव करना संभव नहीं है।
- गांधी हॉल एक ऐतिहासिक धरोहर है और इसे तोड़ने या नुकसान पहुंचाने पर भारी जनविरोध झेलना पड़ेगा।
24 घंटे भारी ट्रैफिक के बीच तोतों का अनोखा बसेरा
कुछ दिन पहले हाईकोर्ट के दो माननीय जज भी शाम को यहां का माहौल देखने पहुंचे थे। पर्यावरणविद् भालू मोंढे और वकील अभिनव धनोतकर ने उन्हें रानी सराय के 50 से 60 साल पुराने पेड़ दिखाए। विशेषज्ञों का कहना है कि नए लगाए गए पौधे पुराने पेड़ों की जगह नहीं ले सकते। पुराने पेड़ों के खोखले तनों में ही तोते सुरक्षित रहते हैं।
यह खबर क्यों जरूरी है?
भोपाल में आज कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च, कांग्रेस ने काला दिवस मनाने का किया ऐलान, मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार
By Manya Jain
आपका भी SIR में नाम कटा था? जुड़वाने का मिल रहा है आखिरी मौका; भोपाल में आज और कल लगेंगे विशेष शिविर
By Amresh Kushwaha
राजस्थान में 8100 रुपए में नहीं मिलेगा नल कनेक्शन, हाईकोर्ट ने पुराना आदेश रद्द किया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान पंचायत चुनाव: पहले चरण की अधिसूचना जारी, आज से भरे जाएंगे नामांकन; 22 अक्टूबर को वोटिंग
By Jageshwar prasad
इंदौर में अधिकारियों ने बीजेपी से जुड़ी सफाई पंचायतों को साधा, वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई की तैयारी
By Sanjay Gupta
जहां थी जेलर, अब उसी जेल में दिव्या होगी बंदी, दो महीने से थी फरार, महिला कैदियों से घर का काम कराने का आरोप
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में आवासीय, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल और कृषि जमीन के इस्तेमाल पर नई बंदिशें, जोन के हिसाब से गतिविधियां तय
By VINAY VERMA