क्लीन सिटी इंदौर में हालात बेकाबू, एक तरफ सफाईकर्मी हड़ताल पर, दूसरी ओर महापौर के लगे पोस्टर
Sanjay Gupta | Oct 07, 2026, 13:34 IST
इंदौर में कचरे के ढेर पर लगे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पोस्टर
क्लीन सिटी इंदौर में सफाई पटरी से उतर गई है। सोमवार, 5 अक्टूबर से सफाईकर्मी आंदोलन पर हैं। इसके अलावा सफाईकर्मी लंबी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं। अभी तक किसी जनप्रतिनिधि या नेता ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। उधर कांग्रेस ने भी इस मामले में अब निगम को घेर लिया है।
कचरे के ढेर पर रखे महापौर के पोस्टर
यह हैं सफाई कर्मचारियों की मांगें
साथ ही मेडिकल आधार पर पात्र परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। विनियमित कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से स्थायी माना जाए। लंबित वेतन-भत्तों और सेवा लाभों का निराकरण किया जाए।
देश के सबसे साफ शहर इंदौर में सफाई कर्मियों के आंदोलन के चलते गंदगी फैलने लगी है। कांग्रेस ने मौके को भुनाते हुए कचरे के ढेर पर महापौर के पोस्टर रखकर प्रदर्शन किया https://t.co/Onpip0pxPc
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) October 7, 2026
कचरे के बीच पोस्टर बना विरोध का केंद्र
शहर में जगह-जगह फैल रहा कचरा
बीजेपी के आयोजन में हंगामा
इंदौर में बीजेपी के सेवा संकल्प आयोजन में हंगामा
स्वच्छता देश में नंबर-1 इंदौर
- 2017: पहली बार इंदौर देश का सबसे साफ शहर बना।
- 2018: इंदौर ने लगातार दूसरी बार पहला स्थान हासिल किया।
- 2019: तीसरी बार भी इंदौर नंबर-1 रहा।
- 2020: चौथी बार इंदौर ने देश में टॉप किया।
- 2021: पांचवीं बार स्वच्छता का खिताब इंदौर के नाम रहा।
- 2022: इंदौर ने छठी बार यह उपलब्धि हासिल की।
- 2023: इंदौर ने सूरत के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया।
- 2024/2025: इंदौर ने आठवीं बार देश के सबसे साफ शहर का खिताब जीता।
- इंदौर में महापौर के पोस्टर्स कचरे के बीच क्यों लगाए गए?
महापौर के पोस्टर्स कचरे के बीच कांग्रेस नेता गिरीश जोशी, विवेक खंडेलवाल और विभाष शर्मा द्वारा सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए लगाए गए। - इंदौर शहर में सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगें क्या हैं?
सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन, एनजीओ/ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी रोजगार, और सेवा लाभों का निराकरण शामिल हैं। - इंदौर शहर को स्वच्छता में कितनी बार नंबर-1 का खिताब मिला है?
इंदौर शहर ने 2017 से 2025 तक आठ बार देश का सबसे साफ शहर बनने का खिताब जीता है, जिसमें 2017 से 2024/2025 तक लगातार कई बार पहला स्थान हासिल किया।
बनने से पहले ही पानी में डूबा 34 करोड़ का सांदीपनि स्कूल, दतिया में इंजीनियरिंग पर सवाल!
By Ramanand Tiwari
सरिस्का छोड़ थानागाजी की सड़क पर पहुंचा टाइगर, थैंक यू बोर्ड इलाके में देखा गया टाइगर, लोगों में दहशत
By Jyoti Mahender Bhardwaj
टीआई दिनेश वर्मा को 6 साल बाद आरोपपत्र, DIG के आरोपत्र देने पर सवाल, हाईकोर्ट से स्टे
By Sanjay Gupta
पुष्कर मेले में इस बार लगान जैसा क्रिकेट, 60 किमी घोड़ों की रेस,धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
By Jyoti Mahender Bhardwaj
आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के आरोप- राजनीतिक प्रभाव में सरकार ने किया निलंबित
By Sanjay Gupta
स्मृति मंधाना की कहानी में इमोशन भी, जीत भी: कभी बनने वाली थीं इंदौर की बहू, अब संभालेंगी टीम इंडिया की कमान
By Arohi Raj
सुप्रीम कोर्ट की चंबल और केन नदी में रेत खनन पर चिंता, तीन राज्यों को हलफनामा देने का आदेश
By Ashish Bhardwaj