गर्मी की छुट्टियों के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, रेलवे ने की कई ट्रेन कैंसिल

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 05, 2025, 14:44 IST
Share
Train cancelled in Chhattisgarh
Train cancelled in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में गर्मियों की छुट्टियों में कई ट्रेनों के रद्द होने और देर से चलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Chhattisgarh News: गर्मी की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द (Train Cancelled) कर दिया है, जबकि कई ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों की योजनाएं गड़बड़ा रही हैं और रायपुर रेलवे स्टेशन (Raipur Railway Station) पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

छत्तीसगढ़ की ट्रेन रद्द सूची

  • रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
  • गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया एक्सप्रेस
  • बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस
  • चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • जसीडीह-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस
  • सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस

    समय से नहीं चल रही ये ट्रेनें

कुछ ट्रेनें समय से 2 से 10 घंटे तक की देरी (Train Delay) से चल रही हैं, जिनमें शामिल हैं:
  • समरसता एक्सप्रेस
  • हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस
  • दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस
इस कारण प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को अपने कनेक्टिंग ट्रेनों या योजनाओं में बदलाव करना पड़ रहा है।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी (Train Status) IRCTC वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त करें। खासकर जो यात्री गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacation Travel) में यात्रा की योजना बना रहे हैं, वे अपने टिकट की स्थिति की अच्छे से जांच कर लें।

यात्रा से पहले चेकलिस्ट

  • IRCTC ऐप से ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक करें
  • वैकल्पिक ट्रेन या बस का विकल्प रखें
  • स्टेशन पर समय से पहले पहुंचे
  • खानपान और पानी साथ रखें
  • बच्चों और बुजुर्गों के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • summer
  • IRCTC
  • रेलवे स्टेशन
  • train cancelled
  • छत्तीसगढ़ की ट्रेन रद्द
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा