मशहूर वैद्यराज हेमचंद मांझी वापस करेंगे पद्मश्री सम्मान, जानें क्यों लिया बड़ा फैसला

Vikram Jain | Updated:
Share
Chhattisgarh Vaidyaraj Hemchand Manjhi Padmashree Award
Chhattisgarh Vaidyaraj Hemchand Manjhi Padmashree Award

छत्तीसगढ़ के मशहूर वैद्यराज हेमचंद मांझी ने अपना पद्मश्री सम्मान लौटने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि नक्सलियों की धमकी और दलाली के आरोपों से आहत मांझी ने पद्म सम्मान लौटने का ऐलान किया है। गृह विभाग ने उन्हे Y कैटेगरी की सुरक्षा देने का आदेश दिया है।

RAIPUR. पद्मश्री से सम्मानित छत्तीसगढ़ के वैद्यराज हेमचंद मांझी ने नक्सलियों की धमकी के बाद अपना पुरस्कार लौटाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि वे पुरस्कार लौटाने के साथ-साथ लोगों का इलाज करना भी बंद कर देंगे। कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज करने वाले वैद्य हेमचंद मांझी के ऐलान से सनसनी फैल गई है। हालांकि इसके बाद गृह विभाग ने वैधराज को Y कैटेगरी की सुरक्षा देने का आदेश दिया है।

नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी


बता दें, नारायणपुर जिले में पद्मश्री से सम्मानित वैद्यराज हेमचंद मांझी (Vaidyaraj Hemchand Manjhi) को रविवार को रात में नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी। नक्सलियों ने उन्हें इलाके में पर्चे में फेंककर धमकी दी। नक्सलियों ने रविवार को छोटेडोंगर पुलिस थाने से 4 किलोमीटर दूर चमेली गांव में जबरदस्त उत्पात मचाया। नक्सलियों ने वैधराज मांझी पर निको माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर जान से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा नक्सलियों ने नारायणपुर में दो मोबाइल टावर में भी आग लगा दी है। जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई है। धमकी के चलते जिला प्रशासन ने उन्हें गांव से निकालकर जिला मुख्यालय में सेफ हाऊस में सुरक्षा प्रदान की है।

भ्रष्टाचारी और कंपनी का दलाल होने का आरोप


नक्सलियों ने अपने पर्चे में वैद्यराज मांझी को भ्रष्टाचारी और कंपनी का दलाल बताया है। नक्सलियों का कहना है कि पोस्टर में कहा है कि मांझी आमदई खदान का समर्थन करते हैं। उन्हें भगा देना चाहिए। बता दें कि नक्सली लंबे समय से वैद्यराज मांझी पर घात लगाए हुए हैं। विधानसभा चुनाव में भी नक्सलियों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। लेकिन, जब वे हाथ नहीं आए तो नक्सलियों ने उनके भतीजे कोमल की हत्या कर दी थी।

ये खबर भी पढ़ें...बजरंग दल नेता और युवती की लाश मिली, विरोध में रोड पर जलाई गाड़ियां

नक्सलियों से मिल रही हैं धमकियां


छत्तीसगढ़ के आदिवासी वैद्यराज हेमचंद मांझी पिछले 50 साल से कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। अब नक्सलियों की धमकी के बाद वैद्यराज हेमचंद मांझी ने अपना पद्म श्री पुरस्कार लौटाने का एलान किया है। उनका कहना है कि नक्सलियों की लगातार मिल रही धमकियों की वजह से वह इस पुरस्कार लौटाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... सौम्या चौरसिया को नहीं मिली अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका खारिज

पुलिस के एक्शन से बौखलाए नक्सली


गौरतलब है कि पुलिस के एक्शन से नक्सलियों में बौखलाहट नजर आ रही है। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षाबल के जवान यहां लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। राज्य में कुछ महीनों में 100 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर किया गया है। नक्सलियों का विकास विरोधी चेहरा सामने आ रहा है। वे अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए करतूतों को अंजाम दे रहे हैं।

कौन हैं हेमचंद मांझी


हेमचंद मांझी बस्तर के जाने माने नाड़ी विशेषज्ञ और वैद्य हैं। लोग उनको वैद्यराज के नाम भी जानते हैं। मांझी जंगली जड़ी बूटियों की मदद से और नाड़ी के ज्ञान से कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों का इलाज करने का दावा करते हैं। मांझी को बस्तर में प्राकृतिक तौर पर उगने वाली जड़ी बूटियों की अच्छी पहचान है। जड़ी बूटियों की खोज में भी उनके जीवन का लंबा वक्त बीता है।

thesootr links



  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

छत्तीसगढ़ वैद्यराज हेमचंद मांझी, पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी, वैद्यराज मांझी को मिली धमकी, नारायणपुर समाचार, पद्मश्री पुरस्कार, Chhattisgarh Vaidyaraj Hemchand Manjhi, Padmashree Vaidyaraj Hemchand Manjhi, Vaidyaraj Manjhi received threat, Narayanpur news

Tags:
  • Narayanpur News
  • नारायणपुर समाचार
  • पद्मश्री पुरस्कार
  • छत्तीसगढ़ वैद्यराज हेमचंद मांझी
  • पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी
  • वैद्यराज मांझी को मिली धमकी
  • Chhattisgarh Vaidyaraj Hemchand Manjhi
  • Padmashree Vaidyaraj Hemchand Manjhi
  • Vaidyaraj Manjhi received threat
MP के किसानों के लिए बड़ी खबर: एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP

By Sandeep Kumar

MP के किसानों के लिए बड़ी खबर: एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा
मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था

By Sanjay Gupta

मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था
CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी

By Umeshwari Baghel

CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे

By Sanjay Gupta

बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे
18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी

By Ramanand Tiwari

18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD

By Sandeep Kumar

रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD