छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की शपथ दिलाने का वीडियो वायरल, शिक्षक पर होगी कार्रवाई, विभागीय जांच भी होगी

Pratibha Rana | Jan 28, 2024, 13:30 IST
Share
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की शपथ दिलाने का वीडियो वायरल, शिक्षक पर होगी कार्रवाई, विभागीय जांच भी होगी
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की शपथ दिलाने का वीडियो वायरल, शिक्षक पर होगी कार्रवाई, विभागीय जांच भी होगी

रतनलाल सरोवर रतनपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भरारी में हेड मास्टर के पद पर हैं। रतन लाल सरोवर ने बच्चों और कुछ युवकों को हिन्दू देवी देवताओं को न मानने और न ही पूजा करने की शपथ दिलाई।

Raipur. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। बिलासपुर से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक स्कूली बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काते हुए नजर आ रहे हैं। इन शिक्षक का नाम रतनलाल सरोवर बताया जा रहा है। रतनलाल सरोवर रतनपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भरारी में हेड मास्टर के पद पर हैं। रतन लाल सरोवर ने बच्चों और कुछ युवकों को हिन्दू देवी देवताओं को न मानने और न ही पूजा करने की शपथ दिलाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में ये आ रहा नजर

दरसअल वायरल वीडियो में साफ साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है कि रतनपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भरारी में हेड मास्टर रतन लाल सरोवर बच्चों और कुछ युवकों को हिन्दू देवी देवताओं को न मानने की शपथ दिला रहे हैं। वीडियो में हेड मास्टर बच्चों को ये शपथ दिलाते हुए सुने जा रहे हैं कि, ‘मैं ब्रम्हा, विष्णु और महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा तथा उनकी पूजा नहीं करूंगा’। उन्होंने बच्चों को ये भी शपथ दिलाई कि, मैं हिंदू धर्म के किसी भी देवी-देवताओं को नहीं मानूंगा। ये वायरल वीडियो 22 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन का बताया जा रहा है।

हेडमास्टर सस्पेंड

इधर शिक्षक के इस कृत्य पर शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। हेडमास्टर रतनलाल सरोवर को DEO ने सस्पेंड कर दिया है। भरारी स्कूल में धर्मान्तरण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिस पर संज्ञान लेते हुए हेडमास्टर के निलंबन का आदेश जारी किया है। साथ हीमामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh school of conversion video
  • video taking oath of conversion viral
  • Master Saheb handiwork in CG
  • teacher Ratanlal Sarovar
  • छत्तीसगढ़ धर्मांतरण की पाठशाला वीडियो
  • धर्मांतरण की शपथ दिलाने वीडियो वायरल
  • सीजी में मास्टर साहब की करतूत
  • शिक्षक रतनलाल सरोवर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा