छत्तीसगढ़ बजट: 24 फरवरी को खुलेगा ओपी का पिटारा, 25 साल में 25 गुना बढ़ा बजट

Arun Tiwari | Feb 16, 2026, 14:28 IST
Share
chhattisgarh vidhan sabha budget satra 2026
chhattisgarh vidhan sabha budget satra 2026

छत्तीसगढ़ का बजट 24 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस बार का बजट विजन 2047 को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बजट 24 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसमें कुल 15 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। साथ ही सरकार की योजनाएं गिनाएंगे। बता दें कि पिछले 25 सालों में बजट 25 गुना तक बढ़ गया है।

4ec1bb03-86d
4ec1bb03-86d

नई थीम पर होगा बजट

वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट विजन 2047 को केंद्र में रखकर तैयार किया जा रहा है। ज्ञान और गति के बाद इस बार भी एक नई थीम के साथ बजट पेश होगा। बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के साथ-साथ सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। इससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और जनहितकारी योजनाएं और मजबूत होंगी।

शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर घोषणा संभव

सूत्रों के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट पर खास फोकस रहेगा। छोटे और मझोले शहरों में खेल मैदानों का विकास और यातायात सुधार के लिए रिंग रोड के प्रस्ताव आ सकते हैं। नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा लगाने का भी प्रावधान संभावित है।

खेल सुविधाओं पर फोकस

  • खेल सुविधाओं के विस्तार के कई लिए कई घोषणाएं हो सकती हैं। जैसे...
  • नगर पंचायत पखांजूर में खेल परिसर
  • दुलदुला में मिनी इंडोर स्टेडियम
  • दुर्ग की पहली बटालियन के इंडोर स्टेडियम के अधूरे कार्यों के लिए एक करोड़
  • और सारंगढ़ के इंडोर स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए बजट में राशि रखे जाने की तैयारी है।
इसके अलावा गैर-जरूरी योजनाओं पर खर्च में कटौती की जाएगी। सभी बड़ी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में रिंग रोड निर्माण की योजना भी है। कुछ जिलों में नालंदा लाइब्रेरी, पीएम सूर्यघर योजना और आयुष्मान योजना के लिए भी बड़े पैमाने पर बजट आवंटन की संभावना जताई जा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: APL-BPL राशन कार्ड और जैतूसाव मठ जमीन पर हंगामा

हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी : सरकार 2047 के विजन की बात कर रही, हकीकत में कल की ही प्लानिंग नहीं

मंत्री ओपी चौधरी से भाजपा के वरिष्ठ नेता हुए नाराज, चिठ्ठी लिखकर बंगले से आए वापस

छत्तीसगढ़ की चिठ्ठी: नक्सल रणनीति, जेल विवाद और बजट सत्र की हलचल

Tags:
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • नगर पंचायत
  • वित्त वर्ष
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा