रायपुर जिले में ही शिक्षकों के 1954 पद खाली, कब तक भरे जाएंगे, नहीं बता पाई सरकार
Marut raj | Jul 22, 2024, 13:51 IST
Chhattisgarh Vidhansabha Monsoon Session 2024 the sootr
बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि उनके क्षेत्र में 90 स्कूल हैं, जिनमें से अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। कई स्कूल ऐसे हैं, जिनमें शिक्षक ही नहीं हैं। सदन में नेता प्रतिपक्ष ने रमलला को उपहार में दिए बेर पर सरकार को घेरा।
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सामवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन प्रदेश में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठा। सबसे बड़ी बात यह है कि रायपुर जिले में ही शिक्षकों के 1954 पद खाली होने की बात सामने आई है। इन्हें कब तक भारा जाएगा, इसके बारे में सरकार ने फिलहाल कोई साफ जवाब नहीं दिया है।
स्कूलों में शिक्षकों की संख्या को लेकर उठे सवाल का जवाब स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया। उन्होंने सदन को बताया कि रायपुर जिले में 7939 शिक्षकों के पद हैं। इनमें 1954 पद खाली हैं। सीएम ने बताया कि पदोन्नति की प्रक्रिया के तहत इन पदों को भरा जा रहा है। हालांकि, सीधी भर्ती के रिक्त पदों को कब तक भरा जा सकेगा, इसकी समय-सीमा बताई नहीं जा सकती।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि उनके क्षेत्र में 90 स्कूल हैं, जिनमें से अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। कई स्कूल हैं, जिनमें शिक्षक ही नहीं हैं।
विधानसभा में शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भाजपा नेताओं से रामलला को भेंट किए बेर पर घेरा। उन्होंने कहा कि कहा कि अभी बेर का सीजन नहीं है। बेर न शिवरीनारायण में मिल रहा है और न ही रायपुर में, फिर अयोध्या बेर कहां से ले गए।
बीजेपी विधायक ने कहा- मेरे क्षेत्र के कई स्कूलों में शिक्षक ही नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि उनके क्षेत्र में 90 स्कूल हैं, जिनमें से अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। कई स्कूल हैं, जिनमें शिक्षक ही नहीं हैं।
रामलला को उपहार में कहां से ले गए बेर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari