छत्तीसगढ़ में नहीं रहेगा चंडालपुर, 'नकटी' भी नहीं कहेंगे लोग

Arun Tiwari | Feb 10, 2026, 11:30 IST
Share
chhattisgarh village name change list 2026
chhattisgarh village name change list 2026

छत्तीसगढ़ में जातिसूचक और अपमानजनक नाम वाले गांवों का कायाकल्प होगा। यहां चंडालपुर और नकटी जैसे 12 अपमानजनक गांवों के नाम बदले जाएंगे। पूरी सूची यहां देखें।

Raipur. गांवों के नाम केवल पहचान नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान और गरिमा से भी जुड़े होते हैं। इसी सोच के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के 12 गांवों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनके नाम जातिसूचक या अपमानजनक माने जा रहे हैं। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और अनुसूचित जनजाति आयोग के निर्देशों के बाद शुरू की गई है।

chhattisgarh village name change list 2026
chhattisgarh village name change list 2026

नाम से सम्मान

आयोग ने राज्यों से ऐसे गांवों की सूची मांगी थी, जिनके नाम सामाजिक रूप से अस्वीकार्य हैं। इनसे विशेष वर्गों की गरिमा को ठेस पहुंचती है। प्रदेश के कई जिलों में नकटी, भंगी बस्ती, चमारपारा, डोमटोला, मेहरटोला, कटवारपारा जैसे नामों को लेकर लंबे समय से आपत्तियां सामने आती रही हैं। आयोग को मिली शिकायतों में बताया गया कि ऐसे नामों के कारण लोगों को सामाजिक अपमान और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है।

बदलेंगे इस तरह के नाम

  • रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर: नकटी, सुवरतला, कोलिहा
  • महासमुंद, जांजगीर-चांपा: भंगी बस्ती, प्रेतनडीह
  • बालोद, कवर्धा: चंडालपुर, डौकीडीह, बोक्करखार
  • रायगढ़: टोनहीनारा
  • बस्तर, कांकेर: चूहड़ा टोला
  • राजनांदगांव, कोरबा: महारवाड़ा, महार टोला, नकतीखार, भालूसटका
  • सरगुजा, जशपुर: डोमपारा, डोम टोला, चुड़ैलझरिया

12 गांवों के नाम बदलेंगे

अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव इफ्तखार अली ने कहा कि ऐसे नाम न केवल मानसिक आघात पहुंचाते हैं, बल्कि सामाजिक भेदभाव को भी बढ़ावा देते हैं। इसलिए इन गांवों के नाम बदलना आवश्यक है, ताकि प्रभावित समुदायों को सम्मानजनक पहचान मिल सके। राज्य शासन के जरिए जिला स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए नामों को राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

अफसरों की कमी से जूझ रहा छत्तीसगढ़, आईएएस और आईपीएस के कई पद रिक्त!

परीक्षा पे चर्चा: छत्तीसगढ़ के छात्रों ने PM मोदी से पूछे दिलचस्प सवाल, पीएम को खिलाई छत्तीसगढ़ की ठेठरी

बच्चा नाजायज है फिर भी देना होगा गुजारा भत्ता, जानिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने क्यों सुनाया ये फैसला

सचिव से अभद्रता पड़ी भारी, IFS अफसर मनीष कश्यप निलंबित

Tags:
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • अनुसूचित जनजाति
  • रायगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि