सचिव से अभद्रता पड़ी भारी, IFS अफसर मनीष कश्यप निलंबित

Arun Tiwari | Feb 09, 2026, 22:32 IST
Share
IFS Manish Kashyap
IFS Manish Kashyap

IFS अफसर मनीष कश्यप को छत्तीसगढ़ सरकार ने निलंबित किया। उन्हें सचिव से अभद्रता और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के कारण निलंबन की सजा दी गई। यह कार्रवाई अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के उल्लंघन के बाद की गई है।

News in Short

  • मनीष कश्यप को अनुशासनहीनता के कारण छत्तीसगढ़ सरकार ने निलंबित किया।
  • वन विभाग के सचिव से संपर्क करते हुए अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया।
  • यह कार्रवाई अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के उल्लंघन पर आधारित है।
  • निलंबन अवधि के दौरान कश्यप को जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
  • दो अन्य IFS अधिकारियों के भी प्रशासनिक कारणों से तबादले किए गए हैं।

News in Detail

RAIPUR : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव के साथ अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग करना भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी मनीष कश्यप को भारी पड़ गया। राज्य सरकार ने उनके इस आचरण को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

परीक्षा पे चर्चा: छत्तीसगढ़ के छात्रों ने PM मोदी से पूछे दिलचस्प सवाल, पीएम को खिलाई छत्तीसगढ़ की ठेठरी

महतारी गौरव वर्ष मना रही साय सरकार, छत्तीसगढ़ में हर योजना के केंद्र में महिलाएं

ये है आदेश में

भारत सरकार द्वारा आयोजित Deregulation संबंधी बैठक की तैयारी के दौरान 23 जनवरी 2026 को विभागीय सचिव ने मनीष कश्यप से दूरभाष पर संपर्क किया। मनीष कश्यप ने आवश्यक जानकारी देने के बजाय अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। शासन ने इसे अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम-3 का उल्लंघन माना है।

इसके फलस्वरूप राज्य शासन ने अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत कार्रवाई करते हुए मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। उन्हें इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

IFS Manish Kashyap
IFS Manish Kashyap

बच्चा नाजायज है फिर भी देना होगा गुजारा भत्ता, जानिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने क्यों सुनाया ये फैसला

छत्तीसगढ़ का ग्रोथ इंजन बनने की राह पर बिलासपुर, 15 साल के विजन से बदलेगी तस्वीर

दो और अफसरों के तबादले

इसी बीच वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक कारणों से दो अन्य IFS अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। जाधव सागर रामचंद्र को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है, जबकि चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेन्द्रगढ़ में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ शासन
  • भारत सरकार
  • जलवायु परिवर्तन
  • IFS
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा