CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में लुढ़का तापमान, अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट

Deeksha Nandini Mehra | Jun 11, 2024, 07:45 IST
Share
chhattisgarh weather update
Chhattisgarh Weather Update

छत्तीसगढ़ में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। माना जा रहा है कि आगामी 1-2 दिन में राजधानी रायपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं आज तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में मानसून की झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में हल्की बारिश देखी जा सकती है, हालांकि तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। वहीं बारिश होने की वजह से प्रदेश तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट

बीते दिन प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। जिसमें सबसे अधिक बारिश रायपुर(लाभाांडी) जिले में 30.8 मि मी दर्ज की गई। वहीं तापमान की बात करें तो मुंगेली में 41 डिग्री रहा। प्रदेश के बिलासपुर जिले में सामान्य से कम और शेष सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा है। सबसे अधिकत तापमान 42.7 डिग्री बलरामपरु में तथा सबसे कम तापमान 20.5 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सुकमा में ठहर सकता है मानसून

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार शुरूआत में जिस तरीके की रफ्तार देखने को मिल रही थी, उस हिसाब से इसके दो से तीन दिनों में दक्षिण में पूरी तरह से छाने के बाद अगले कुछ दिनाें में ही रायपुर पहुंचने के आसार थे, लेकिन सुकमा में इसके ठहरने की वजह से ऐसी स्थिति नहीं बनती दिखाई दे रही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CG Weather Update | छत्तीसगढ़ में लुढ़का तापमान | छत्तीसगढ़ मौसम

Tags:
  • बारिश का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में लुढ़का तापमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा