CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, तापमान भी लुढ़का

Deeksha Nandini Mehra | Jun 08, 2024, 07:43 IST
Share
WEATHER UPDATE
Chhattisgarh Weather Update

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी...

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर सूचना जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 6 जून को प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जाएगी। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भी गिरावट देखी गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि केरल में मानसून की एंट्री के बाद लगभग 12-13 जून तक यह छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर जाएगा। केरल में एक दिन पहले दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे राज्य में मानसून के समय पर पहुंचने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रायपुर में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बीते दिन शुक्रवार को प्रदेश के दुर्ग जिले में सामान्य से अधिक, बस्तर जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से कम, और शेष जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम तापमान 20.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। वहीं बस्तर जिले में तापमान 40 डिग्री से कम और शेष सभी जिलों में तापमान 40- 50 डिग्री के बीच रहा ।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CG Weather Update | छत्तीसगढ़ का मौसम आज | Chhattisgarh Weather today | Raipur IMD | छत्तीसगढ़ में बारिश

Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • छत्तीसगढ़ का मौसम आज
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
  • Raipur IMD
  • CG Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा