मुख्यमंत्री साय ने कहा, आदिवासी सबसे बड़े हिंदू

Krishna Kumar Sikander | Apr 21, 2025, 12:36 IST
Share
Chief Minister Sai said, tribals are the biggest Hindus the sootr
Chief Minister Sai said, tribals are the biggest Hindus the sootr

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आदिवासी सबसे बड़े हिंदू हैं। आदिवासी सरना को मानते हैं। इसमें वे देवी-देवता का प्रथम स्वरूप स्थापित करते हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आदिवासी सबसे बड़े हिंदू हैं। आदिवासी लोग सरना को मानते हैं। इसमें वे देवी-देवता का प्रथम स्वरूप स्थापित करते हैं। वहां गौरी-गौरा विराजते हैं और बस्तर के बैगा उनके पुजारी होते हैं। मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर धर्मरक्षा महायज्ञ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम किया गया था। इसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी नेता पर हत्या का केस दर्ज... कांग्रेस नेता को कार से कुचला था

महर्षि दयानंद सरस्वती को किया याद

मुख्यमंत्री साय ने महर्षि दयानंद सरस्वती को यादकर करते हुए कहा कि आर्य समाज 150 वर्षों से मानव कल्याण का कार्य कर रहा है। आर्य समाज देश सेवा, धर्म-संस्कृति की रक्षा और जनजागरण करता है। धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा की पुस्तिका "चुनौतियों का चिंतन" का विमोचन भी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... 100 बिस्तरों का अस्पताल... डॉक्टर सिर्फ 4, रोज 6 मरीजों की ओपीडी

देशी नस्ल की गायों पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृतिक खेती और देशी नस्ल की गायों के उपयोग पर विशेष जोर दे रहे हैं। उनकी सरकार निश्चित रूप से इस दिशा में अपने प्रयासों को गति देगी। पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटियों को पूरा करने का कार्य किया है।

ये खबर भी पढ़ें... अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से... CG के श्रद्धालुओं को ऐसे कराना होगा पंजीयन

प्राकृतिक कृषि और देशी गौवंश की रक्षा जरूरी

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महर्षि दयानंद के जीवन और उद्देश्यों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि और देशी गौवंश की रक्षा एवं उनका संवर्धन आवश्यक है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर गौ पालन को लाभकारी बनाएंगे तो समाज में उसकी रक्षा के लिए स्वाभाविक चेतना विकसित होगी। इससे सड़कों पर पशुओं के विचरण की समस्या स्वतः समाप्त हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने को प्रदर्शन, वाहनों की लगी कतार

tags : Chief Minister | cm sai | Chhattisgarh CM said | TRIBALS | Hindus | CG News | Raipur | छत्तीसगढ़ की खबर | AIIMS रायपुर न्यूज

Tags:
  • CG News
  • Chief Minister
  • Raipur
  • रायपुर
  • AIIMS रायपुर न्यूज
  • आदिवासी
  • Chhattisgarh CM said
  • TRIBALS
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • हिंदू
  • Hindus
  • cm sai
  • मुख्यमंत्री साय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई