एकलव्य स्कूल में रोटी खाने से बिगड़ी बच्चों की तबीयत... 22 छात्र पहुंचे अस्पताल
Kanak Durga Jha | Sept 22, 2024, 14:04 IST
Children's health deteriorated eating roti Eklavya school
Chhattisgarh Eklavya school : पत्थलगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 22 बच्चे शनिवार को बासी भोजन करने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।
Chhattisgarh Eklavya school : जशपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई रही है। पत्थलगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 22 बच्चे शनिवार को बासी भोजन करने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। स्कूल में इन बच्चों को लगातार उल्टी-दस्त होने से इनकी हालत बिगड़ गई। सरइटोला के हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग से 22 बच्चे बीमार हो गए है। जिन्हें शनिवार की शाम को आनन-फानन में इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सभी 22 बीमार बच्चे 6वीं से 10 तक की कक्षा के हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने बताया कि बासी रोटी खाने से उनकी तबियत बिगड़ी है। फूड पॉइजनिंग से हॉस्टल के 22 बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव विधायक गोमती साय और रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया समेत पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, बीएमओ डॉ जेम्स मिंज अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने बच्चों तथा शिक्षकों से बच्चों की जानकारी ली। सांसद राधेश्याम राठिया और पत्थलगांव विधायक ने बीमार बच्चों के समुचित इलाज के साथ घटना के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है, इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
रोटी खाने से बिगड़ी तबियत

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari