सुकमा में सीएम भूपेश बघेल बोले: BJP की परिवर्तन यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप, हर वर्ग का आशीर्वाद कांग्रेस के सा​थ

The Sootr CG | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
सुकमा में सीएम भूपेश बघेल बोले: BJP की परिवर्तन यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप, हर वर्ग का आशीर्वाद कांग्रेस के सा​थ
सुकमा में सीएम भूपेश बघेल बोले: BJP की परिवर्तन यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप, हर वर्ग का आशीर्वाद कांग्रेस के सा​थ

सुकमा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं की तारीफ के साथ बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

SUKMA. चुनावी साल में सरकार और विपक्ष अब खुलकर मोर्चे पर आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी अपनी परिवर्तन यात्रा के जरिए जनता से वोट की अपील कर रही है तो वहीं कांग्रेस सरकार भी जनता को लुभाने की कोशिश में जुटी है। सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं की तारीफ के साथ बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से लोग नहीं जुड़ रहे है, इसलिए यह यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप है। यह भी कहा कि प्रदेश के हर वर्ग का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है।

सीएम भूपेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण पास कर दिया, लेकिन कब लागू होगा समय तय नहीं है। जनगणना 2025 से शुरू होगी उसकी रिपोर्ट आएगी फिर परसीमन आयोग बनेगा, मान लीजिए 2039 से पहले कोई लाभ नहीं मिलेगा।

चार सालों में हुआ विकास, आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

सीएम भूपेश बघेल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले सुकमा जिले की क्या स्थिति थी, दिन में आने के लिए लोग डरते थे लेकिन आज माहौल बदल गया है। छिंदगढ़, सुकमा व कोंटा में पक्की सड़क, पुल का निर्माण हुआ है। गांव में स्कूल बंद हो गई थी, राशन दुकानें खुलती नहीं थी लेकिन अब स्कूलों को फिर से खोला गया, गांव में राशन मिल रहा है ये बड़ा बदलाव है। इस दौरान कवासी लखमा, विक्रम शाह मंडावी, रामजन बेंजाम, हरीश कवासी, करण देव राजू साहू समेत कांग्रेस के नेतागण मौजूद रहे।

मंत्री कवासी लखमा ने बीजेपी पर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि बीजेपी ने बस्तर को बर्बाद करने का काम किया है। स्कूल बंद कर दी गई, राशन दुकानों को बंद कर दिया गया। स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई थी, लेकिन जब से प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार बनी तब से स्कूल और राशन दुकानों को खोला गया। गांव-गांव मे सड़क व पुल का निर्माण किया गया। सीपीआई का जगदलपुर व रायपुर में कोई नहीं है। जनता 25 सालों से नकार रही है फिर भी चुनाव लड़ रहे हैं।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • CM Bhupesh Sukma tour
  • BJP's Parivartan Yatra flopped
  • CM Bhupesh's statement on women's reservation bill
  • सीएम भूपेश का सुकमा दौरा
  • BJP की परिवर्तन यात्रा हुई फ्लॉप
  • महिला आरक्षण बिल पर सीएम भूपेश का बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा