रायपुर में बोले भूपेश- बीजेपी की गुटबाजी खत्म करने आए माथुर हुए असफल, 15 साल रमन नहीं अमन सिंह ने चलाई सरकार
Jitendra Shrivastava | Oct 11, 2023, 24:00 IST
रायपुर में बोले भूपेश- बीजेपी की गुटबाजी खत्म करने आए माथुर हुए असफल, 15 साल रमन नहीं अमन सिंह ने चलाई सरकार
रायपुर के हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम भूपेश ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और अमन सिंह को लेकर तीखी बयानबाजी की।
शिवम दुबे, Raipur. चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दौरे पर राजनांदगांव के डोंगरगढ़ पहुंचे। इससे पहले राजधानी रायपुर के हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम भूपेश ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और अमन सिंह को लेकर तीखी बयानबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की करीबी दोस्ती की बात कही है।
15 साल अमन सिंह ने चलाई सरकार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज कुछ भी कहे, लेकिन आज पार्टी में चल केवल रमन सिंह की रही है। यही नही सीएम ने कहा कि पिछले 15 साल छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ने नहीं बल्कि अमन सिंह ने सरकार चलाई है। अमन सिंह अदानी से आज जुड़ गए हैं और हमारे विश्व गुरु अदानी को मना नहीं कर सकते। इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को लेकर कहा कि इन दोनों की दोस्ती तो सभी जानते हैं। छत्तीसगढ़ में 30 प्रत्याशियों को Z प्लस की सिक्योरिटी दी गई है। जिसमें अमित जोगी का भी नाम है। यही नहीं अमित जोगी ने कोर्ट से चुनाव लड़ने के लिए अनुमति भी मांगी है। सीएम ने कहा कि यह पूरी क्रोनोलॉजी है क्योंकि जोगी और रमन सिंह की दोस्ती सभी जानते हैं।
तेजस्वी सूर्या के बयान पर पलटवार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेजस्वी सूर्या के बीजेपी की सरकार बनाने आया हूं वाले बयान को लेकर कहा कि क्या सूर्या ने कर्नाटक में सरकार बना ली। सीएम ने कहा कि जहां से वह आते हैं वहां उनकी क्या दुर्गति हुई है वह सभी ने देखी है। बीजेपी के द्वारा 2 साल के धान का बोनस नहीं दिए जाने को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार से वह लगातार चिट्ठी लिखकर पूछ रहे हैं की बोनस पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बात रमन सिंह अपने केंद्रीय नेतृत्व को क्यों नहीं बताते अगर वह बताएंगे तो इससे किसानों का भला होगा। सीएम ने कहा कि साल 2014 में मोदी सरकार के आते ही बोनस पर प्रतिबंध लगाया गया था।
RSS को सक्रिय करने के किए टिकट दिए
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रत्याशियों की सूची मे कई दावेदारों को लेकर चुटकी भी ली है। सीएम ने कहा कि पूरे 5 साल हमने देखा है इनमें गुटबाजी भरी हुई है। हंटर चलाकर पुंरंदेश्वरी जी भी चली गई। जमवाल जी भी आए और असफल हो गए अब माथुर जी आए हैं तो लग रहा है सब बदल डालेंगे। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की गुटबाजी को खत्म करने में माथुर साहब असफल हो गए हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने बड़ी ही चालाकी से RSS के कुछ कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं सीएम ने कहा कि ये जीतेंगे नहीं। लेकिन RSS को सक्रिय करने के लिए टिकट दिया गया है इसके पीछे भी अमन सिंह का हाथ है।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj