21 अगस्त से पहले होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्री लेंगे शपथ
Harrison Masih | Aug 15, 2025, 19:32 IST
cm-sai-cabinet-expansion-21-august the sootr
छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए चेहरे शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ की सियासत में लंबे समय से चर्चा में चल रहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार अब लगभग खत्म हो चुका है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, 21 अगस्त से पहले राज्य में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा, जिसमें तीन नए मंत्रियों को शामिल करने की तैयारी है। भाजपा हाईकमान से हरी झंडी मिल चुकी है और सीएम साय के विदेश दौरे से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... साय कैबिनेट में पास हुई नई रेत नीति, DMF नियमो में भी बदलाव
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 22 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे। सूत्रों का कहना है कि इससे पहले ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। दिल्ली यात्रा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने भी मीडिया से बातचीत में संकेत दिए थे कि "अब इंतजार खत्म होने वाला है, मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा"।
ये खबर भी पढ़ें... साय कैबिनेट के अहम फैसले, सरेंडर करने वाले माओवादियों को सरकार देगी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तीन नए मंत्रियों का चयन सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर होगा। इसमें एक मंत्री सामान्य वर्ग से, एक मंत्री अनुसूचित जनजाति वर्ग से, एक मंत्री पिछड़ा वर्ग से शामिल किया जा सकता है। क्षेत्रीय समीकरण के तहत बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक चेहरा लिया जाना तय माना जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि यह केवल विस्तार होगा, मौजूदा मंत्रियों में कोई बदलाव नहीं होगा। कुछ समय पहले सियासी गलियारों में लक्ष्मी रजवाड़े, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा को हटाए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब साफ है कि सभी वर्तमान मंत्री पद पर बने रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh | क्यों अटका साय कैबिनेट का विस्तार, ये रहीं दो वजहें...
Sai cabinet cm sai
साय मंत्रिमंडल का विस्तार
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में BJP सांसद और विधायकों की लगेगी क्लास, प्रशिक्षण बैठक में बन जाएगा मंत्रिमंडल का खाका
इस खबर के सामने आने के बाद पार्टी दफ्तरों और नेताओं के बीच गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित मंत्रियों के नाम को लेकर अटकलों का दौर जारी है, लेकिन आधिकारिक सूची को लेकर पार्टी ने चुप्पी साध रखी है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, राजधानी रायपुर में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ेगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... साय कैबिनेट में पास हुई नई रेत नीति, DMF नियमो में भी बदलाव
विदेश यात्रा से पहले होगा विस्तार
हरियाणा मॉडल पर 14 सदस्यीय कैबिनेट
वर्तमान में छत्तीसगढ़ कैबिनेट में 13 मंत्री (मुख्यमंत्री समेत) हैं। नियम के अनुसार, 90 विधायकों वाले राज्य में अधिकतम 15% यानी 13.5 मंत्री हो सकते हैं, जिसे राउंड ऑफ कर 14 किया जा सकता है। हरियाणा में भी यही व्यवस्था लागू है। इस फॉर्मूले को अपनाते हुए भाजपा अब छत्तीसगढ़ में भी 14 सदस्यीय कैबिनेट बनाने जा रही है।
सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस
मौजूदा मंत्रियों में बदलाव की संभावना नहीं
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh | क्यों अटका साय कैबिनेट का विस्तार, ये रहीं दो वजहें...
Sai cabinet cm sai
छत्तीसगढ़ की सियासत में नई हलचल
|
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में BJP सांसद और विधायकों की लगेगी क्लास, प्रशिक्षण बैठक में बन जाएगा मंत्रिमंडल का खाका
सियासी हलचल तेज
FAQ
- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा?
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे से पहले, यानी 21 अगस्त से पहले छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। - साय मंत्रिमंडल कितने नए मंत्री बनाए जाएंगे?
साय मंत्रिमंडल विस्तार में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे, जिनका चयन सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखकर किया जाएगा। - छत्तीसगढ़ में कुल कितने मंत्री हो सकते हैं?
संवैधानिक प्रावधान के तहत, विधायकों की कुल संख्या के 15% तक मंत्री बनाए जा सकते हैं। 90 विधायकों वाले छत्तीसगढ़ में यह संख्या 14 तक हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari