सीएम भूपेश बोले- विधायक राम कुमार यादव के खिलाफ चुनाव लड़ लें ओपी चौधरी, पता चल जाएगा आटे-दाल का भाव

The Sootr CG | Sept 20, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम भूपेश बोले- विधायक राम कुमार यादव के खिलाफ चुनाव लड़ लें ओपी चौधरी, पता चल जाएगा आटे-दाल का भाव
सीएम भूपेश बोले- विधायक राम कुमार यादव के खिलाफ चुनाव लड़ लें ओपी चौधरी, पता चल जाएगा आटे-दाल का भाव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामवनगमन पर्यटन परिपथ के तहत मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के हरचौका सीतामढ़ी में श्रीराम वाटिका और अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

MANEDRAGARH. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामवनगमन पर्यटन परिपथ के तहत मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के हरचौका सीतामढ़ी में श्रीराम वाटिका और अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो पाने को लेकर कहा कि हमारी प्रक्रिया चल रही है। वन नेशन, वन इलेक्शन का शगूफा भी क्या रूप लेगा पता नहीं। वहीं राम के नाम पर राजनीति को लेकर कहा कि अंतर यह है बीजेपी राम के नाम पर वोट भी मांगती है और नोट भी मांगती है। हमारे लिए राम आस्था का विषय है, राम छतीसगढ़ के भांजे हैं। इसके अलावा विधायकों के साथ नोट का वीडियो वायरल होने को लेकर यह कहा कि कोई यह नहीं कह रहा है कि मैंने दिया है या मुझसे मांगा गया है। ओपी चौधरी, रामकुमार यादव के खिलाफ चुनाव लड़ लें। उसे आटे-दाल का भाव पता चल जाएगा।

रामायण महोत्सव का भी आयोजन

बता दें कि सीएम ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में रामायण महोत्सव का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री अमरजीत भगत मोहन मरकाम ने इस अवसर पर सीतामढ़ी का अवलोकन कर पूजा अर्चना की। सीतामढ़ी प्रभु श्रीराम के छतीसगढ़ प्रवेश का पहला पड़ाव है जहां वनवास काल के दौरान आना हुआ था।

श्रीराम की 25 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण

इस जगह को छतीसगढ़ सरकार ने श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया है, जहां श्रीराम की पच्चीस फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण भूपेश बघेल ने किया। मंदिर के नजदीक परिसर में एक आमसभा का भी आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यहां साढ़े तीन सौ करोड़ से अधिक कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। सीएम ने इस अवसर पर केल्हारी से सीतामढ़ी तक सड़क का चौड़ीकरण करवाने सीतामढ़ी में लक्ष्मण और सीता की मूर्ति लगवाने सीतामढ़ी महोत्सव का आयोजन करने की भी घोषणा की।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • भूपेश बघेल
  • Chief Minister Bhupesh Baghel
  • Ramvangaman Tourism Circuit
  • CM Baghel inaugurated many Sitamarhi
  • Manendragarh News
  • रामवनगमन पर्यटन परिपथ
  • सीएम बघेल ने किया सीतामढ़ी के कई लोकार्पण
  • मनेंद्रगढ़ समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा