Live Blog
रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग , जानें वजह

Synopsis: CM Vishnu Deo Sai Today Schedule , फ्लाइट के टेकऑफ के महज 12 मिनट बाद ही इसकी एक खिड़की टूट गई। इसके चलते फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। सूरजपुर में डबल मर्डर के आरोपी कुलदीप साहू की गिरफ्तारी।

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर 15 अक्टूबर को दोपहर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस फ्लाइट ने दोपहर 1 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के महज 12 मिनट बाद ही इसकी एक खिड़की टूट गई। इसके चलते फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।

डबल मर्डर का आरोपी पकड़ा

सूरजपुर में 14 अक्टूबर को हुए हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी के मर्डर का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है।

आत्मानंद स्कूल में मिला शव

बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यह शव एक ई-रिक्शा चालक का बताया जा रहा है। उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है।

लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव (36) किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था। वह ई रिक्शा चलाता था। मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर बाथरूम से शव बरामद किया गया है।

कवि सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अक्टूबर मंगलवार को बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय आज सुबह 10.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.40 बजे जगदलपुर में दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे।

मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय

सीएम साय 11.55 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 12.20 बजे सिरहासार भवन जगदलपुर में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.40 बजे रोटरी भवन में आयोजित बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.35 बजे बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...CGPSC भर्ती धांधली में कार्रवाई, 18 अभ्यर्थियों के घर CBI ने मारा छापा

कवि सम्मेलन में शामिल होंगे साय

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। जहां वे पुलिस लाईन में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री का शाम 7.15 बजे से 8.15 तक का समय स्पीकर हाउस में आरक्षित रहेगा। सीएम साय रात 8.30 बजे से 10 बजे तक म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। तत्पश्चात रात्रि 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
Oct 15, 2024, 12:03 IST
कर्मचारी संघ और सरकार के बीच कुछ देर में होगी बैठक, इस बात पर करेंगे चर्चा

सरकारी कर्मचारियों की समस्‍याओं और मांगों पर विचार करने के लिए सरकार ने प्रमुख सचिव निहारिका बारिक की अध्‍यक्षता में एक कमेटी गठित की है। 5 सदस्‍यीय इस कमेटी का गठन इसी वर्ष मार्च में किया गया था। इस कमेटी ने राज्‍य के तीन कर्मचारी संगठनों को आज चर्चा के लिए बुलाया है। निहारिका बारिक कमेटी और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच आज दोपहर बाद 3 बजे मंत्रालय में बैठक होगी।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट