PM की मां पर टिप्पणी... छत्तीसगढ़ में BJP महिला मोर्चा ने घेरा राजीव-भवन

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Comment on PMs mother BJP Mahila Morcha surrounded Rajiv Bhavan
Comment on PMs mother BJP Mahila Morcha surrounded Rajiv Bhavan

रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कांग्रेस मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कांग्रेस मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन की शुरुआत बीटीआई मैदान से हुई, जहां सभा के बाद महिलाएं काली साड़ी और कपड़े पहनकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन की ओर बढ़ीं। इस दौरान उन्होंने बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

दिलचस्प स्थिति तब बनी जब कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बीजेपी महिला मोर्चा का फूलों से स्वागत किया। जहां भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगा रही थीं, वहीं कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता "मोहब्बत की दुकान में स्वागत है" के नारे लगा रही थीं।

कांग्रेस पीएम की लोकप्रियता नहीं सह पा रही – किरण देव

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले भी मोदी को "मौत का सौदागर" और "चौकीदार चोर है" जैसे अपशब्द कहे और अब उनकी माता जी पर टिप्पणी करना मातृशक्ति का अपमान है।

अपशब्द और नफरत की राजनीति – सरोज पांडेय

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा बिहार चुनाव अभियान के दौरान की गई टिप्पणी भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं, लेकिन असल में वहां नफरत और अपशब्द ही परोसे जाते हैं।

संस्कृति और मातृशक्ति का अपमान – विभा अवस्थी

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि महिलाएं अपने अस्तित्व और सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरी हैं। प्रधानमंत्री की माता जी के लिए अपमानजनक शब्द कहना भारत की संस्कृति और मातृशक्ति पर आघात है।

रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने भी कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी को लोकतंत्र और राजनीति की गरिमा का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि विश्वभर में सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणी करना राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ने जैसा है।

PM मोदी की मां पर टिप्पणी | PM Narendra Modi | CG Politics | cg politics news | Chhattisgarh BJP | Chhattisgarh BJP-Congress

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • Chhattisgarh BJP
  • Chhattisgarh BJP-Congress
  • CG Politics
  • cg politics news
  • PM मोदी की मां पर टिप्पणी
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी

By Raghvendra Singh Rathore

गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी
द सूत्र की पड़ताल, एमपी के सरकारी कॉलेजों में कहीं प्लेसमेंट का पेज गायब, कहीं रिटायर्ड कर्मचारी का नंबर, तो कहीं 8 से 10 हजार की नौकरी

By Atul Dwivedi

द सूत्र की पड़ताल, एमपी के सरकारी कॉलेजों में कहीं प्लेसमेंट का पेज गायब, कहीं रिटायर्ड कर्मचारी का नंबर, तो कहीं 8 से 10 हजार की नौकरी
चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई

By Mukesh Sharma

चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल

By Sanjay Gupta

इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ

By Sandeep Kumar

कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ