दीपक बैज ने छेड़ी सीएम पद की जंग, बघेल, महंत, टीएस और ताम्रध्वज का नाम
Arun Tiwari | Sept 21, 2026, 13:03 IST
कांग्रेस में सीएम पद की जंग
छत्तीसगढ़ में 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे की चर्चा फिर तेज हो गई है। दीपक बैज ने भूपेश बघेल, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को सीएम पद के योग्य बताया।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा ने एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ा दी है। मिशन-2028 की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी के चार वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री पद के योग्य बताया है।
इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हैं। बैज ने अंबिकापुर में पार्टी की बैठक के दौरान इन नेताओं के नाम लिए।
हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। उनके बयान के बाद पार्टी के भीतर पुराने चेहरों के साथ नई पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
दिलचस्प बात यह है कि 2018 में कांग्रेस के सत्ता में लौटने के बाद भी मुख्यमंत्री पद के लिए इन्हीं चार नेताओं के नाम सामने आए थे। उस समय भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। अंततः भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि सिंहदेव सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे और महंत विधानसभा अध्यक्ष बने।
अब करीब आठ साल बाद: राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। इसके बाद पार्टी के सामने 2028 में वापसी की चुनौती है। ऐसे में नेतृत्व को लेकर शुरुआती स्तर पर ही मंथन शुरू होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैज के बयान के बाद टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री चेहरे की चर्चा में खुद बैज का नाम भी जोड़ दिया। सिंहदेव ने उन्हें स्वाभाविक दावेदार बताया। इससे साफ है कि पार्टी में मुख्यमंत्री पद की चर्चा केवल चार पुराने चेहरों तक सीमित नहीं है। हालांकि अभी कांग्रेस की ओर से 2028 के लिए किसी नेता को मुख्यमंत्री पद का आधिकारिक चेहरा घोषित नहीं किया गया है। इसलिए फिलहाल सामने आए नामों को राजनीतिक चर्चा के रूप में ही देखा जा रहा है।
कांग्रेस में एक तरफ वरिष्ठ नेताओं का अनुभव बनाए रखने की बात है, तो दूसरी तरफ युवा नेतृत्व तैयार करने की रणनीति भी लंबे समय से चर्चा में रही है। पार्टी के उदयपुर और रायपुर चिंतन शिविरों में 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को संगठन और चुनावी राजनीति में ज्यादा अवसर देने का विचार सामने आया था।
इसे '50 अंडर 50' फॉर्मूले के तौर पर चर्चा मिली थी।छत्तीसगढ़ में भी इस फॉर्मूले के तहत नई पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाने की जरूरत पर पार्टी के भीतर जोर दिया जाता रहा है। इसका मतलब यह है कि 2028 की तैयारी में कांग्रेस के सामने एक साथ दो स्तर की चुनौती है वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का इस्तेमाल और नए चेहरों को भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना।
कांग्रेस के सामने फिलहाल सबसे बड़ा राजनीतिक लक्ष्य 2028 में सत्ता में वापसी का है। ऐसे में मुख्यमंत्री चेहरे का सवाल पार्टी के भीतर समय-समय पर उठना स्वाभाविक है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चुनाव के पहले कांग्रेस किसी एक चेहरे को आगे करेगी या सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।फिलहाल इतना जरूर है कि मुख्यमंत्री पद की चर्चा ने कांग्रेस के पुराने समीकरणों को फिर चर्चा में ला दिया है।
चार वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आने के साथ ही दीपक बैज जैसे अपेक्षाकृत नई पीढ़ी के नेता भी इस बहस का हिस्सा बन रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी संगठन में होने वाले बदलाव और चुनावी तैयारियों से यह संकेत मिल सकता है कि कांग्रेस नेतृत्व का अगला चेहरा किस दिशा में बढ़ रहा है।
तीन साल बाद दीपक बैज की टीम तैयार, सबको साधने में संख्या 200 पार
दीपक बैज की नई टीम : युवाओं को मौका, निष्क्रिय नेताओं की होगी छुट्टी
दीपक बैज का कार्यकाल पूरा, नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई बड़े चेहरे
ओडिशा में मांझी और आंध्रप्रदेश में नायडू ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हैं। बैज ने अंबिकापुर में पार्टी की बैठक के दौरान इन नेताओं के नाम लिए।
हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। उनके बयान के बाद पार्टी के भीतर पुराने चेहरों के साथ नई पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
2018 में भी यही चार नाम चर्चा में थे:
अब करीब आठ साल बाद: राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। इसके बाद पार्टी के सामने 2028 में वापसी की चुनौती है। ऐसे में नेतृत्व को लेकर शुरुआती स्तर पर ही मंथन शुरू होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
चार वरिष्ठ नेताओं के साथ पांचवां नाम भी उभरा:
50 अंडर-50 फॉर्मूले पर भी जोर:
इसे '50 अंडर 50' फॉर्मूले के तौर पर चर्चा मिली थी।छत्तीसगढ़ में भी इस फॉर्मूले के तहत नई पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाने की जरूरत पर पार्टी के भीतर जोर दिया जाता रहा है। इसका मतलब यह है कि 2028 की तैयारी में कांग्रेस के सामने एक साथ दो स्तर की चुनौती है वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का इस्तेमाल और नए चेहरों को भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना।
चुनाव से पहले नेतृत्व का सवाल:
चार वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आने के साथ ही दीपक बैज जैसे अपेक्षाकृत नई पीढ़ी के नेता भी इस बहस का हिस्सा बन रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी संगठन में होने वाले बदलाव और चुनावी तैयारियों से यह संकेत मिल सकता है कि कांग्रेस नेतृत्व का अगला चेहरा किस दिशा में बढ़ रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें…
दीपक बैज की नई टीम : युवाओं को मौका, निष्क्रिय नेताओं की होगी छुट्टी
दीपक बैज का कार्यकाल पूरा, नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई बड़े चेहरे
ओडिशा में मांझी और आंध्रप्रदेश में नायडू ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
राजस्थान कांग्रेस की निकाय चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच, 346 पार्षद और 32 विधायक शामिल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
हनुमान बेनीवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कुचेरा एफआईआर पर लगी अंतरिम रोक
By Jageshwar prasad
छत्तीसगढ़ में नदी प्रदूषण के 30 हजार से ज्यादा मामले, रायपुर सबसे आगे, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
By Harrison Masih
राजस्थान में MBBS की 61% सीटें खाली, NEET UG काउंसलिंग के राउंड-3 में निजी कॉलेजों की स्थिति ने चौंकाया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कर्मचारियों-पेंशनर्स के कैशलेस इलाज में नया पेंच! नॉन-इंपैनल्ड अस्पतालों की लिमिट 4 लाख से घटाकर 1.50 लाख करने का प्रस्ताव
By Amresh Kushwaha
पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी
By Jageshwar prasad
एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी
By Kaushiki